16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedबड़ा धमाका करने वाले हैं एलन मस्क? इस महीने भारत आकर पीएम...

बड़ा धमाका करने वाले हैं एलन मस्क? इस महीने भारत आकर पीएम मोदी से मुलाकात की वजह क्‍या

Published on

नई दिल्ली

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इसी महीने भारत आ रहे हैं। अपनी भारत यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान मस्क भारत में टेस्ला की निवेश योजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं। एक सूत्र ने कहा कि महीने के तीसरे सप्ताह में होने वाली यात्रा के दौरान मस्क के साथ कंपनी के अन्य अधिकारी भी आ सकते हैं।

मस्क के दौरे की पुष्टि करने के लिए टेस्ला को एक ईमेल भेजा गया था। इसका फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है। पिछले साल जून में मस्क ने मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी। उस समय मस्क ने कहा था कि उन्होंने 2024 में भारत की यात्रा करने की योजना बनाई है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी।

सरकार ने घो‍ष‍ित की है नई इलेक्‍ट्र‍िक व्‍हीकल पॉल‍िसी
उनकी आगामी भारत यात्रा से कुछ सप्ताह पहले सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्‍हीकल पॉलिसी की घोषणा की है। इसके तहत देश में न्यूनतम 50 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ मैन्‍यूफैक्‍चरिंग इकाइयां स्थापित करने वाली कंपनियों को आयात शुल्क में रियायतें दी जाएंगी। इस कदम का मकसद टेस्ला जैसी प्रमुख ग्‍लोबल कंपनियों को आकर्षित करना है। टेस्ला के एजेंडे में जमीन के लिए गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु शीर्ष पर हैं। पिछले साल अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने टेक अरबपति को देश में ई-मोबिलिटी क्षेत्र में निवेश के अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया था।

ज्‍वाइंट वेंचर बनाने के ल‍िए पार्टनर की तलाश में मस्‍क!
मस्‍क के भारत आने की खबर ऐसे समय आई है जब कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उनकी कंपनी टेस्ला भारत में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मैन्‍यूफैक्‍चरिंग के लिए जॉइंट वेंचर बनाने की तलाश में है। इसके लिए उनकी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ बातचीत चल रही है। हाल में ऐसी भी खबर आई थी जिसमें कहा गया था कि टेस्ला ने भारतीय बाजार के लिए अपने जर्मन प्लांट में कारें बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कंपनी भारत में प्लांट लगाने के लिए कई राज्यों में जगह की तलाश में है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...