8.8 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedबजट में इनकम टैक्स छूट तय है? पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू...

बजट में इनकम टैक्स छूट तय है? पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने ऐसा क्‍या कहा कि अटकलों का बाजार गरम

Published on

नई दिल्‍ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट से पहले दिए अपने बयानों से इनकम टैक्स में छूट की अटकलों को हवा दे दी है। शुक्रवार को संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों ने गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए राहत के संकेत दिए। राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘नए मध्यम वर्ग’ की देश के विकास में भूमिका को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने बजट में गरीब, मध्यम वर्ग और महिलाओं के लिए नई पहलों की ओर इशारा किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सरकारी योजनाओं से गरीबी रेखा से ऊपर उठे 25 करोड़ लोग ‘नया मध्यम वर्ग’ बना रहे हैं। यह वर्ग भारत के विकास में नई ऊर्जा भर रहा है। उन्होंने कहा, ‘मध्यम वर्ग जितने बड़े सपने देखेगा, देश उतनी ही ऊंची उड़ान भरेगा।’ यह बयान बजट में मध्यम वर्ग को राहत मिलने की उम्मीद जगाता है। इनकम टैक्स में छूट भी इस राहत का हिस्सा हो सकती है। शनिवार को व‍ित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।

मां लक्ष्‍मी का नाम लेकर पीएम ने क‍िया इशारा
पीएम मोदी ने बजट सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि वह मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हैं कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्ग पर उनकी विशेष कृपा रहे। उन्होंने संकेत दिया कि इस बजट में गरीबों, मध्यम वर्ग और महिलाओं के लिए कुछ नया होगा। यह बयान बजट में टैक्स में छूट, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं या नए रोजगार के अवसरों की ओर इशारा करता है।

पीएम मोदी ने बजट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। उन्होंने सीधे तौर पर टैक्स में छूट का जिक्र नहीं किया। लेकिन, मां लक्ष्मी का नाम लेकर गरीबों और मध्यम वर्ग पर ‘विशेष कृपा’ की बात कही। इससे लोगों में उम्मीद जगी है कि बजट में इनकम टैक्स में कुछ राहत मिल सकती है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने नए मध्‍यम वर्ग का क‍िया ज‍िक्र
राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से ‘नए मध्यम वर्ग’ पर जोर भी महत्वपूर्ण है। यह दर्शाता है कि सरकार इस वर्ग की आकांक्षाओं और जरूरतों को समझती है। बजट में इस वर्ग के लिए विशेष प्रावधान होने की संभावना है। दोनों के बयानों के बाद बजट को लेकर चर्चा और अटकलें तेज हो गई हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की मदद से गरीबी रेखा से बाहर आए 25 करोड़ लोगों के कारण पैदा हुआ ‘नया मध्यम वर्ग (नियो मिडिल क्लास)’ भारत के विकास को नई ऊर्जा से भर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यम वर्ग जितने बड़े सपने देखेगा, देश उतनी ही ऊंची उड़ान भरेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में आम बजट पेश होने से एक दिन पहले अपनी सरकार के दृष्टिकोण को सामने रखते हुए शुक्रवार को संकेत दिया कि इस दफा गरीबों और मध्यम वर्ग के साथ महिलाओं के लिए नई पहलों की घोषणा की जा सकती है। संसद के बजट सत्र के पहले दिन मोदी ने मीडिया को दिए अपने पारंपरिक संबोधन की शुरुआत धन और समृद्धि से जुड़ी देवी लक्ष्मी को प्रणाम करते हुए की। यह प्रार्थना भी की कि आगामी आम बजट के मद्देनजर देश के हर गरीब और मध्यम वर्ग पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...