20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedशादी से पहले इंटीमेट होना कितना सही? रिपोर्टर का सवाल सुन चकराए...

शादी से पहले इंटीमेट होना कितना सही? रिपोर्टर का सवाल सुन चकराए अर्जुन

Published on

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एमटीवी की वेब सीरीज ‘निषेध 2’ के प्रमोशन्स को लेकर बिजी चल रहे हैं. हाल ही में एक इवेंट में अर्जुन कपूर मीडिया संग रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने अबॉर्शन, ट्यूबरक्लोसिस, सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज समेत कई अन्य चीजों पर खुलकर बात की. इसी बीच एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया कि शादी से पहले सेक्स और मल्टीपल पार्टनर्स रखना कितना सही है?

अटपटा था रिपोर्टर का सवाल
रिपोर्टर ने पूछा, “हमारे देश की आयडेंटिटी, हमारे देश का मजबूत कल्चर यह है, जहां शादी से पहले कोई सेक्स नहीं करता. शादी से पहले या शादी के बाद, मल्टीपल पार्टनर्स हों या सेक्स को लेकर आप क्या ओपन सोच रखते हो? इंडिया की आयडेंटिटी है, वन वुमन, वन मैन. हम जीते एक बार हैं, मरते एक बार हैं और शादी भी एक ही बार करते हैं. इसके बारे में आपकी क्या सोच है? क्या शादी से पहले सेक्स करना ठीक है. मल्टीपल पार्टनर्स रखना सही है?”

अर्जुन कपूर ने प्री मैरिटल सेक्स पर अपनी राय रखते हुए कहा, “यह आयडेंटिटी किसने बनाई?” रिपोर्टर कहता है शाहरुख खान ने. अर्जुन ने इसपर कहा- शाहरुख खान इंडिया की आयडेंटिटी नहीं हैं. साथ ही एक्टर इस जवाब को देते हुए हल्की स्माइल भी पास करते हैं. रिपोर्टर का कहना रहा कि शाहरुख खान ही इंडिया में इस आयडेंटिटी को प्रमोट करते हैं. अर्जुन ने उनकी यह बात मानने से इनकार कर दिया. और कहा कि शाहरुख खान ऐसा कुछ नहीं करते हैं.

अर्जुन ने दिया जवाब
अर्जुन ने रिपोर्टर के सवाल को सही ढंग से जवाब देते हुए कहा कि एक व्यक्ति की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव होते हैं. आप कई सारे लोगों से मिलते हैं. कई सारे रिलेशनशिप्स को एक्स्प्लोर करते हैं. जब आप तय करते हैं शादी करने की, तो यह उस व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी बात होती है. शादी करने से भी बड़ी बात होती है किसी के साथ रिलेशनशिप में रहना. शादी तक पहुंचने के लिए भी तो कई सारी स्टेज पार करनी पड़ती हैं. आप उस पहले इंसान से मिलकर यह तय नहीं कर सकते कि इसी इंसान से शादी होगी.

आपको कैसे पता होगा कि यह व्यक्ति आपके लिए सही है, कम्पैटिबल है या नहीं. 18-20 साल की उम्र में आप प्यार के बारे में क्या जानते हो? कई बार आपके मन में आता भी है कि यही सच्चा प्यार है, लेकिन बाद में आपको महसूस होता है कि आपको अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए. आप शायद इस रिलेशनशिप को और नहीं निभा पाओगे, क्योंकि कई चीजें होती हैं जो समय के साथ शायद वर्कआउट न कर पाएं दो लोगों के बीच. आप मेरे से पूछ रहे हैं मल्टीपल पार्टनर्स के बारे में. अरे ये लाइफ है कोई वीडियो गेम नहीं तो मुझे लगता है कि आपको अपना सवाल बदलना चाहिए, क्योंकि इसका जवाब काफी लॉजिकल है. वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर फिल्म ‘कुत्ते’ में दिखेंगे. इस फिल्म का निर्देशन आसमान भारद्वाज संभालने वाले हैं. इसके अलावा अर्जुन कपूर के पास ‘द लेडी किलर’ और ‘मेरी पत्नी’ का रीमेक भी है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...