20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedफ्लाइट में अब मास्क लगाना जरूरी नहीं, सरकार ने जारी की नई...

फ्लाइट में अब मास्क लगाना जरूरी नहीं, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

Published on

नई दिल्ली,

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच फ्लाइट में सफर करना सभी यात्रियों के लिए अलग अनुभव बन गया था. मास्क लगाने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग तक, कई नियमों का पालन करना पड़ रहा था. लेकिन अब जब देश में कोरोना पूरी तरह काबू में आ गया है, ऐसे में भारत सरकार ने भी अपनी तरफ से नई गाइडलाइन जारी कर दी है. अब से विमानों में मास्क लगाना जरूरी नहीं रहेगा. एविएशन मिनिस्ट्री की तरफ से ये जानकारी दी गई है.

क्या होगी विमान में नई गाइडलाइन?
जारी बयान में कहा गया है कि एयर ट्रैवल के दौरान मास्क अब जरूरी नहीं रहेंगे. लेकिन लोग अपनी सुरक्षा और कोरोना के कम होते मामलों के बीच भी इसे लगा सकते हैं. सभी एयरलाइन को भी निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों को मास्क लगाने की सलाह दे सकते हैं, लेकिन ना पहनने पर किसी तरह का फाइन नहीं लगाया जा सकता. अभी के लिए यात्रियों के लिए ये एक बड़ी राहत है क्योंकि पिछले कुछ सालों से एयर ट्रैवल के दौरान कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा था. इस लिस्ट में मास्क लगाना जरूरी था, ना लगाने पर बड़ा जुर्माना था और सोशल डिस्टेंसिंग पर भी पूरा जोर था.

सिर्फ मास्क से मिली है राहत
अब सरकार की तरफ से मास्क से तो राहत दी गई है, लेकिन बाकी प्रतिबंधों को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. यानी कि अभी राहत मिली है, हर प्रतिबंध से मुक्ति नहीं. ये राहत भी इसलिए दी गई है क्योंकि अब देश में कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं. ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी अच्छा इजाफा देखने को मिला है. इस समय देश में रीकवरी रेट 98.79 प्रतिशत चल रहा है. टीकाकरण के मामले में भी देश काफी आगे बढ़ गया है, मृत्यु दर भी 1.19 फीसदी पर पहुंच गया है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...