14.9 C
London
Wednesday, April 15, 2026
HomeUncategorized'जब जो होना है...' सलमान खान को नहीं धमकियों का डर, कड़ी...

‘जब जो होना है…’ सलमान खान को नहीं धमकियों का डर, कड़ी सुरक्षा पर जताया एतराज

Published on

सलमान खान को हाल ही में ई-मेल के जरिए धमकी मिली थी. इसके बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा भी चाक-चौबंद कर दी गई थी. लेकिन करीबियों की मानें तो सलमान को किसी धमकी से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्हें जिंदगी को खुलकर जीना पसंद है.

सलमान पर लंबे समय से खतरों के बादल मंडरा रहे हैं. 2019 में भी उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिली थी. वहीं हाल ही में उनके मैनेजर को एक ई-मेल आया, जिसमें गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बात करने को कहा गया. धमकी दी गई कि अगर एक्टर ने बात नहीं की तो बड़ा झटका दिया जाएगा. मैनेजर ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में कराई, जिसके बाद सलमान खान के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी गई.

सुरक्षा नहीं चाहते सलमान
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान के करीबी ने बताया कि एक्टर को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. करीबी ने कहा- ”सलमान इस धमकी को बेहद ही नॉर्मल तरीके से ले रहे हैं. या शायद एक्टिंग कर रहे हैं ताकि उनके पेरेंट्स को परेशानी ना हो. हम साथ साथ हैं तरीके से रह रही इस फैमिली की खास बात ही यही है कि कोई भी इस डर को चेहरे पर नहीं आने दे रहा है. सलमान के पापा सलीम खान भी बेहद शांत दिख रहे हैं. लेकिन पूरे परिवार को पता है कि सलीम साब रातों को सो नहीं पा रहे हैं.”

टाइम पर रिलीज होगी फिल्म
करीबी की मानें तो सलमान इस कड़ी सुरक्षा के भी खिलाफ थे. करीबी ने कहा- ”सलमान को लगता है कि ऐसे करने से आप उस धमकी देने वाले को और अटेंशन दे रहे हो. जितना आप डर कर सुरक्षा का घेरा बढ़ाओगे, उतना वो अपने प्लान में सक्सेसफुल होगा. इसके अलावा, सलमान हमेशा खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं. वो कहते हैं- जो जब होना होगा, तब होगा. लेकिन फैमिली प्रेशर की वजह से उन्होंने अपने सारे बाहरी प्लान्स कट कर दिए हैं. लेकिन उनकी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान, जो ईद पर रिलीज होनी है, उसके काम के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है.”

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...