10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली पुलिस के सामने पूछताछ के लिए हाजिर नहीं होंगी जैकलीन!

दिल्ली पुलिस के सामने पूछताछ के लिए हाजिर नहीं होंगी जैकलीन!

Published on

सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस फंसी हुई हैं. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW 12 सितम्बर को जैकलीन से पूछताछ करने वाली है. ऐसे में खबर आ रही हैं कि जैकलीन, सोमवार को दिल्ली पुलिस EOW के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं होगी.

पूछताछ में शामिल नहीं होंगी जैकलीन
EOW ने जैकलीन को समन देकर 12 सितंबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस को जानकारी दी गई है कि जैकलीन काम के सिलसिले में व्यस्त हैं. EOW ने पूछताछ के लिए जैकलीन फर्नांडिस को दूसरी बार समन किया था. पहली बार 29 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन तबीयत खराब होने का हवाला देकर एक्ट्रेस पूछताछ में शामिल नहीं हुई थीं.

जैकलीन पर है ये इल्जाम
ठग सुकेश चंद्रशेखर से एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का क्या कनेक्शन था? इस बात का जवाब तलाशने में दिल्ली पुलिस लगी हुई है. कुछ समय पहले ईडी की चार्जशीट भी सामने आई थी. इस चार्जशीट में एक्ट्रेस का नाम भी शामिल था. चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए थे. ईडी ने कहा था कि जैकलीन को ठग सुकेश के काले कारनामों के बारे में पता था. इसके बावजूद वह उनके महंगे तोहफों को ले लिया करती थीं.

ईडी की चार्जशीट में यह भी दावा किया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए श्रीलंका में घर खरीदा था. इसके अलावा जुहू में बंगला भी बुक किया था. इतना ही नहीं बहरीन में सुकेश, जैकलीन के पेरेंट्स को एक घर गिफ्ट कर चुका था.

हालांकि इस केस में जैकलीन फर्नांडिस लगातार अपने वकील की मदद से दावा करती रही हैं कि उनको सुकेश चंद्रशेखर की असली पहचान के बारे में नहीं पता था. वह सुकेश को शेखर के नाम से जानती थीं जो कि एक मशहूर राजनीतिक परिवार से है. लेकिन ईडी का आरोप है कि एक महीने में ही जैकलीन को खबरों के जरिए इस बात की जानकारी हो गई थी वह सुकेश चंद्रशेखर है.

नोरा से भी हुई है पूछताछ
जैकलीन फर्नांडिस के अलावा ठग सुकेश चंद्रशेखर के वसूली केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही भी जांच एजेंसी के टारगेट पर आ चुकी हैं. 2 सितम्बर को दिल्ली पुलिस EOW ने नोरा फतेही से पूछताछ की थी. दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा में उनसे करीब 6 घंटे की पूछताछ की गई थी.

सुकेश चंद्रशेखर ने दिसंबर 2020 में नोरा फतेही को बीएमडबल्यू कार गिफ्ट की थी. इन आरोपों से इनकार करते हुए नोरा फतेही का कहना था कि उन्हें ये कार सुकेश ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी लीना मारिया ने चेन्नई में एक इवेंट का हिस्सा लेने के बदले में दी थी. इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर और नोरा को आमने-सामने बैठाकर ED की पूछताछ भी हुई थी.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...