16.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
HomeUncategorized‘जब यहां नहीं डरे तो वहां क्या डरेंगे’, पाकिस्तान में दिए बयान...

‘जब यहां नहीं डरे तो वहां क्या डरेंगे’, पाकिस्तान में दिए बयान पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

Published on

मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों ही देशों में उनके नाम के चर्चे हो रहे हैं। इसकी वजह है उनकी एक टिप्पणी जो उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान में हुए फैज फेस्टिवल के दौरान की। दरअसल जावेद अख्तर ने 26/11 मुंबई टेरर अटैक पर बयान दिया था।

उन्होंने कहा था इस हमले को अंजाम देने वाले आज भी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। अब जहां भारत में उनके इस बयान की तारीफ की जा रही है तो वहीं पाकिस्तान के कई सेलिब्रिटीज और आम लोग इसकी निंदा कर रहे हैं। अब इस मामले पर जावेद अख्तर का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा लग रहा है जैसे तीसरा वर्ल्ड वॉर जीतकर आया हूं।

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में दिए बयान पर तोड़ी चुप्पी
जावेद अख्तर ने हाल ही में एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान में दिए अपने बयान पर कहा है कि ‘मैं अपनी बात को साफ तौर पर कहने से कभी पीछे नहीं हटा हूं। हालांकि ये मामला बहुत बड़ा हो गया है। अब ये बहुत बड़ा हो गया है। मुझे एम्बैरेसमेंट होने लगी है। ऐसा लग रहा है कि मुझे ऐसे आयोजनों में नहीं जाना चाहिए। मुझे लगता है कि अब इस बारे में और बात नहीं करनी चाहिए। मैं जब भारत लौटा तो ऐसा लगा जैसे मैंने वर्ल्ड वॉर 3 जीत लिया हो। इस पर मीडिया और बहुत सारे लोगों के रिएक्शन्स आने लगे। मुझे अपना फोन बंद करना पड़ा। मैं शर्मिंदा था ऐसा क्या कह दिया? मुझे ये बातें कहनी थीं। क्या हमें चुप रहना चाहिए? नहीं न।’

‘जब यहां नहीं डरे तो वहां क्या डरेंगे’- जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने आगे कहा कि मुझे अब जाकर पता लग रहा है कि मेरे स्टेटमेंट ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। वहां के लोग मुझे गालियां दे रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि मुझे वीजा क्यों दिया गया? मुझे याद रहेगा कि वो किस तरह का मुल्क है। मैं जिस देश में पैदा हुआ हूं, वहां मैं कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट देता आ रहा हूं। वही देश, जहां मैं मरूंगा भी। तो ऐसे में डरने की क्या बात है? जब मैं यहां डरकर नहीं जी रहा हूं तो मैं वहां की चीजों को लेकर क्यों डरूं?

जावेद अख्तर ने क्या कहा था
दरअसल जावेद अख्तर पाकिस्तान के लाहौर में हुए फैज फेस्टिवल में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने कहा था कि मुंबई में हुए हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो, आपको बुरा नहीं मानना चाहिए। जिस तरह से हमारा देश पाकिस्तान के आर्टिस्ट का स्वागत करता है, पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों का स्वागत उस तरह नहीं होता है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...