27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedसंकट में जेट एयरवेज के बॉस, जब्त हुई नरेश गोयल की 538...

संकट में जेट एयरवेज के बॉस, जब्त हुई नरेश गोयल की 538 करोड़ रुपये की संपत्ति

Published on

नई दिल्ली

कभी दुनिया की बेहतरीन एयरलाइन माने जाने वाली जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड (जेआईएल) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत 538 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त की है। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कहा कि कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल, उनके परिवार के सदस्यों और कंपनियों की लंदन, दुबई और भारत में करीब 538 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई हैं।कुर्क की गई संपत्तियों में 17 फ्लैट, बंगले और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं।

ईडी ने किया था गिरफ्तार
संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि लंदन, दुबई और भारत के विभिन्न शहरों में स्थित ये संपत्तियां जेट एयर प्राइवेट लिमिटेड और जेट एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड जैसी विभिन्न कंपनियों, गोयल, उनकी पत्नी अनीता और बेटे निवान के नाम पर हैं। ईडी ने गोयल (74) को एक सितंबर को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने मुंबई में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

क्या है मामला
नरेश गोयल पर आरोप है कि उन्होंने केनरा बैंक में 538 करोड़ की धोखाधड़ी की है। पिछले साल नवंबर में बैंक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें कहा गया था कि केनरा बैंक ने जेट एयरवेज लिमिटेड को 848 करोड़ 86 लाख रुपये की क्रेडिट सीमा और ऋण मंजूर किए थे। इनमें से 538 करोड़ 62 लाख रुपये बकाया हैं। इस शिकायत के बाद सीबीआई (CBI) ने मई 2023 में नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनीता सहित अन्य के ख़िलाफ़ फ्रॉड का केस दर्ज किया था। 5 मई को गोयल के मुंबई स्थित ऑफिस समेत 7 ठिकानों पर तलाशी ली गई थी। उनके सहयोगियों के घर भी छापे पड़े थे।इसके बाद में 19 जुलाई को ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया। फिर ईडी ने गोयल और उनके साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। आखिर में एक सितंबर 2023 को 74 वर्षीय नरेश गोयल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...