10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedJio और Airtel चुनाव के बाद दे सकते हैं तगड़ा झटका, काफी...

Jio और Airtel चुनाव के बाद दे सकते हैं तगड़ा झटका, काफी महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान्स- रिपोर्ट्स

Published on

नई दिल्ली,

टेलीकॉम इंडस्ट्री में आखिरी बार टैरिफ हाइक कब हुआ था. शायद आप एयरटेल के मिनिमम रिचार्ज प्लान को 99 रुपये से बढ़ाकर 155 रुपये करने को प्राइस हाइक कहें, लेकिन ऐसा नहीं है. टेलीकॉम कंपनियों ने अपने ओवरऑल पोर्टफोलियो में कोई बहुत बड़ा बदलाव पिछले कुछ सालों में नहीं किया है.

यहां तक ही 5G सर्विस के लॉन्च के बाद भी हमें टैरिफ प्राइस में हाइक देखने को नहीं मिला है, जो जल्द ही हो सकता है. मार्केट एनालिस्ट का ऐसा मानना है. Antique Stock Broking का कयास है कि लोकसभा चुनाव के बाद 15 से 17 परसेंट का प्राइस हाइक देखने को मिल सकता है. ये प्राइस हाइक भारती एयरटेल के प्लान्स में देखने को मिलेगा.

साल 2021 में हुआ था बड़ा हाइक
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, आखिरी प्राइस हाइक 20 परसेंट का देखने को मिला था, जो दिसंबर 2021 में हुआ था. अनुमान है कि भारती एयरटेल अपना ARPU सुधारने की कोशिश कर रही है. कंपनी वित्तवर्ष 2027 तक अपने एवरेज रेवेन्यू पर यूजर को 208 रुपये से बढ़ाकर 286 रुपये तक पहुंचा सकती है.

ये कयास कई वजहों से लगाया गया है. इसमें टैरिफ हाइक्स, 2G से 4G पर कस्टमर्स का ट्रांजेक्शन और महंगे डेटा प्लान पर स्विच करने जैसी वजहें शामिल हैं. हालांकि, फिलहाल इस मामले में टेलीकॉम कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

टेलीकॉम कंपनियों ने नहीं दिया जवाब
इंडिया टुडे टेक ने इस बारे में जियो और एयरटेल से संपर्क किया है. हालांकि, इस बारे में खबरे लिखे जाने तक टेलीकॉम कंपनियों ने कोई जानकारी नहीं दी है. Antique Stock Broking का अनुमान है कि एयरटेल के सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

कंपनी के सब्सक्राइबर्स मार्केट के एवरेज से दोगुना होंगे. जियो और Airtel ने तमाम शहरों में 5G नेटवर्क को रोलआउट करना शुरू कर दिया है. दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों ने 5G रोलआउट के बाद से अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है, जिसकी काफी समय से उम्मीद की जा रही है.

मार्केट एनालिस्ट इस वजह से कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही हमें एक प्राइस हाइक देखने को मिल सकता है. Jio, Airtel और दूसरी टेलीकॉम कंपनियों हाई स्पीड डेटा के लिए अलग रिचार्ज प्लान्स इंट्रोड्यूस कर सकती है. वहीं लो प्राइस रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को 4G डेटा दिया जा सकता है. हालांकि, इन सभी टॉपिक्स पर अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...