10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedJubin के शो कैंसल, उठी गिरफ्तारी की मांग, सिंगर बोले- फैंस निराश...

Jubin के शो कैंसल, उठी गिरफ्तारी की मांग, सिंगर बोले- फैंस निराश ना हों

Published on

सोशल मीडिया पर सेलेब्स को लेकर हर दिन कुछ ना कुछ ट्रेंड होता रहता है. शनिवार को ट्विटर पर #ArrestJubinNautiyal ट्रेंड हो रहा था. सवाल ये था कि आखिर रातों-रात ऐसा क्या हुआ जो लोग सोशल मीडिया पर जुबिन नौटियाल को अरेस्ट करने की मांग करने लगे. यूजर्स के इस गुस्से की वजह जुबिन के अपकमिंग कॉन्सर्ट का पोस्टर था. पोस्टर को लेकर इतना बवाल क्यों किया गया. इस पर भी बात करेंगे, लेकिन उससे पहले जानते हैं कि जुबिन नौटियाल ने कॉन्सर्ट के कैंसल होने की अफवाह पर क्या कहा है.

क्या है मामला?
हाल ही में सोशल मीडिया पर सिंगर के अगले कॉन्सर्ट का पोस्टर शेयर किया गया था. पोस्टर को लेकर दावा किया गया कि शो का ऑर्गनाइजर भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है, जिसका नाम जय सिंह है. कई यूजर्स ने ये भी कहा कि ये शख्स जय सिंह नहीं, बल्कि रेहान सिद्दिकी है. कुछ यूजर्स ने जय सिंह पर खलिस्तान को सपोर्ट करने का भी आरोप लगाया. इस पूरे बवाल के बाद अब कहा जा रहा है कि जुबिन नौटियाल का यूएस-कनाडा टूर कैंसल कर दिया गया है. हांलाकि, ये सच नहीं हैं. सच ये है कि जुबिन नौटियाल का US टूर अभी नहीं, बल्कि बहुत पहले ही कैंसल कर दिया गया था. सिंगर के मैनेजर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए टूर कैंसल होने वाली खबर को अफवाह बताया है.

सोशल मीडिया पर फैली अफवाह के बाद जुबिन ने एक ट्वीट भी किया है. इस ट्वीट में वो लिखते हैं, हैलो दोस्तों और ट्विटर फैमिली. अगले महीन मैं पूरी तरह से ट्रैवलिंग और शूटिंग में बिजी हूं. किसी तरह की अफवाह से निराश ना हों. मैं देश से प्यार करता हूं. मैं आप सबसे प्यार करता हूं.

हेटर्स को दिया जवाब
जुबिन नौटियाल का ये ट्वीट उन सभी हेटर्स को दो टूक जवाब है, जो उन्हें देशद्रोही कह रहे थे. इसके साथ ही जुबिन ने ट्वीट से ये भी बता दिया है कि फैंस को टेंशन लेने की जरुरत नहीं है. यानी जुबिन का कॉन्सर्ट होगा, लेकिन अभी वो बिजी चल रहे हैं. बस यही वजह है कि उन्होंने पहले ही कॉन्सर्ट कैंसल कर दिया था.

इस ट्रेंड में यूजर्स ने सिर्फ जुबिन का नाम ही नहीं खींचा, बल्कि उन्होंने अरिजीत सिंह को भी टारगेट किया. यूजर्स का कहना है कि अरिजीत भी जय सिंह नाम के शख्स के साथ कॉन्सर्ट कर चुके हैं. हांलाकि, अब तक उन्होंने कुछ नहीं कहा है. उम्मीद है कि जुबिन का ये ट्वीट देख कर उनके फैंस को थोड़ी राहत मिली होगी.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...