6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedजूनियर एनटीआर के कजिन तारक रत्न की हालत गंभीर, कार्डियक अरेस्ट के...

जूनियर एनटीआर के कजिन तारक रत्न की हालत गंभीर, कार्डियक अरेस्ट के बाद कोमा में हैं एक्टर

Published on

नंदमुरी परिवार के सदस्य, जूनियर एनटीआर के कजिन और अभिनेता नंदमुरी तारक रत्न की हालत गंभीर बताई जा रही है। हाल में ही एक्टर को पदयात्रा के दौरान कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तारक रत्न का हेल्थ अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह कोमा में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में अभिनेता से मिलने के लिए मेहमानों और फैंस का तांता लगा हुआ है। नंदमुरी परिवार के कई सदस्य अस्पताल में हैं तो कई राजनेता भी एक्टर का हालचाल लेने पहुंचे। वहीं सोशल मीडिया पर एक्टर की जल्द स्वस्थ होने की फैंस लगातार कामना कर रहे हैं। ट्विटर पर वह ट्रेंड हो रहे हैं।

परिवार और रिश्तेदार तारक रत्न का हालचाल लेने बैंगलुरू के अस्पातल नारायण हृदयालय में पहुंच रहे हैं। जूनियर एनटीआर और कल्याण राम के परिवार भी अस्पातल पहुंचे थे। वहीं तारक रत्न के कजिन नंदमुरी चैत्न्य कृष्णा ने मीडिया को एक्टर की हेल्थ के बारे में बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तारक रत्न अभी भी क्रिटिकल कंडीशन में हैं। वह कोमा में हैं। डॉक्टरों ने सोमवार हेल्थ अपडेट जारी करने को कहा है।

तारक रत्न का परिवार
बता दें नंदामुरी तारक रत्न ‘आरआरआर’ एक्टर जूनियर एनटीआर और कल्याण राम के चचेरे भाई हैं। वह एक्टर और तीन बार आंध्र प्रदेश (यूनाइटेड) के मुख्यमंत्री नंदामुरी तारक रामा राव के पोते भी हैं। वह नंदमुरी बालकृष्ण और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू के भतीजे हैं।

कब और कैसे हुआ
बता दें हाल में तारक रत्न अपने कजिन नारा लोकेश के साथ एक रैली में पहुंचे थे। यहां पदयात्रा के दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर गए। बताया गया कि भीड़ की वजह से उन्हें दम घुटने की तकलीफ हुई थी। इसके बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने बताया कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...