19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedकंगना रनौत ने लाल किला मैदान में किया रावण दहन, लगाए जय...

कंगना रनौत ने लाल किला मैदान में किया रावण दहन, लगाए जय श्री राम के नारे

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में 24 अक्टूबर की शाम दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ने तीर चला कर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया. ये इस कार्यक्रम के 50 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी महिला ने रावण के पुतले का दहन किया. सरकार द्वारा पटाखों और आतिशबाजी पर बैन होने की वजह से समारोह में 8 ट्रैक डिजिटल डॉल्बी साउंड सिस्टम की मदद से आतिशबाजी की गई.

बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत को देखने का क्रेज इस कदर था कि पुलिस के साथ लीला कमेटी की और से 140 बाउंसर तैनात किए गए थे. कमेटी की ओर से प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार के साथ सुभाष गोयल महामंत्री, चेयरमैन पवन गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सत्य भूषण जैन, सौरव गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री, और एक्ट्रेस कंगना रनौत को लीला का प्रतीक चिन्ह, राम नामी पटका, शक्ति की प्रतीक गदा भेंट कर सम्मानित किया गया.

कंगना के आने से पहले गिरा पुतला
24 अक्टूबर की शाम दशहरे के खास मौके पर दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में लव कुश रामलीला का आयोजन किया गया था. यहां कंगना रनौत को रावण दहन के लिए आना था. लेकिन उनके आने से पहले ही रावण के पुतले ने एक्ट्रेस के आगे घुटने टेक दिए. राम लीला मैदान में खड़ा किया गया रावण का पुतला एक्ट्रेस के आने से पहले ही गिर गया था. पुतले की फोटोज भी सामने आईं, जिनमें आप उसे जमीन पर औंधे मुंह पड़ा देख सकते हैं. बाद में कमिटी के लोगों ने उसे फिर से खड़ा करने के लिए प्रयास किए गए थे.

वीडियो शेयर कर दी थी जानकारी
सोमवार को कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी. इस वीडियो से उन्होंने खुद खबर दी थी कि वो दिल्ली के राम लीला मैदान में रावण दहन करने आने वाली हैं. यहां उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होते. वीडियो में कंगना ने कहा था, ‘नमस्ते दोस्तों… 24 अक्टूबर को मैं लाल किला स्थापित रामलीला में हिस्सा लेने आ रही हूं. मैं रावण का दहन भी करूंगी. बुराई पर अच्छाई की जीत स्थापित करने. तो इस रामलीला में हिस्सा लें. तो मिलते हैं 24 अक्टूबर को.’

पोस्ट के साथ कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा- लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब कोई महिला रावण के पुतले को आग लगाएगी. कंगना ने वीडियो में रावण के दहन की जानकारी देने के साथ दर्शकों से अपनी नई फिल्म ‘तेजस’ को सपोर्ट करने की भी अपील की थी.

वैसे पिछले साल पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने दिल्ली आकर रावण का दहन किया था. कंगना की फिल्म ‘तेजस’ की बात करें तो इसमें वो एयर फोर्स की पायलट का रोल निभाती नजर आने वाली हैं, जो अपने देश के लिए कुछ भी कर सकती है. ‘तेजस’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसे लेकर दर्शकों में काफी बज बना हुआ है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...