27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedएक-एक दर्शक के लिए तरस रही कंगना रनौत की Tejas, विक्रांत की...

एक-एक दर्शक के लिए तरस रही कंगना रनौत की Tejas, विक्रांत की 12th Fail ने दिखाया कमाल

Published on

कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म ‘तेजस’ सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस रही है। फिल्म रिलीज होने के साथ ही चारों खाने चित हो गई थी और अब लग रहा है कि फिल्म अपना दम तोड़ने के कगार पर है। कहा जा रहा है कि सिनेमाघरों में कंगना रनौत की इस फिल्म के लिए 5-6 लोगों की भीड़ दिख रही, जिसके बाद इसे सिनेमाघरों से हटाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। यही हाल रहा तो हो सकता है ‘तेजस’ अपना दूसरा वीकेंड सिनेमाघरों में न देख पाए। वहीं इसी के साथ 27 नवंबर को रिलीज हुई विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ अपना दम दिखा रही है। हालांकि, फिल्म का कलेक्शन इस वक्त उतना नहीं है जितनी होनी चाहिए लेकिन ‘तेजस’ से जरूर बेहतर कमा रही है ये फिल्म।

सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं। इनके अलावा इस फिल्म में अंशुल चौहान,आशीष विद्यार्थी,वरुण मित्रा,विषक नायर भी हैं। देशभक्त और भारतीय वायुसेना की बहादुर लड़ाकू विमान महिला पायलट तेजस गिल की कहानी न तो क्रिटिक्स को पसंद आई और न ही सिनेमाघरों में लोगों को पसंद आ रही है। यही वजह है कि लोग इस फिल्म के आसपास फटकने की बी हिम्मत नहीं कर रहे। इस फिल्म में आतंकवादियों का राम मंदिर पर बम धमाका, हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच दंगा, तेजस का एक दर्दनाक अतीत, 26/11 का आंतकी हमला और पाकिस्तान से भारत का बदला जैसी सारी चीजें हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा।

दम तोड़ने की कगार पर दिख रही कंगना रनौत की ‘तेजस’
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तेजस’ ने जहां पहले सोमवार को केवल 40 लाख रुपये की कमाई की थी वहीं पांचवें दिन फिल्म ने महज 35 लाख रुपये की ही कमाई की। कुल मिलाकर 5 दिनों में 40 करोड़ से अधिक बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने अब तक 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 5 दिनों में 6 करोड़ से थोड़ी कम कमाई की है।

वहीं विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ दिखा रही कमाल
वहीं विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ ने सिनेमाघरों में रौनक बनाए रखने में पूरी ताकत झोंक दी है और इसका असर भी दिख रहा है। इस फिल्म में IPS अफसर की प्रेरणादायक कहानी है, जो पहले 12वीं में फेल हो जाता है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा मेधा शंकर,अंशुमान पुष्‍कर,अनंत जोशी,हरीश खन्‍ना,प्रियांशु चटर्जी जैसे कलाकार हैं। विक्रांत की ये फिल्म धीर-धीरे सही, लेकिन सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है।

विक्रांत मैसी की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 11 करोड़ से अधिक की कमाई की
इस फिल्म ने मंगलवार को 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की जो पहले सोमवार से अधिक है और ये फिल्म के लिए अच्छे संकेत हैं। अब ये फिल्म 10 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच चुकी है। 5 दिनों में फिल्म ने 9.89 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं इसने वर्ल्डवाइड 11 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...