10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedकंगना का अयान पर निशाना- 'उसे जीनियस कहने वाले को जेल में...

कंगना का अयान पर निशाना- ‘उसे जीनियस कहने वाले को जेल में डालना चाहिए’

Published on

अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ रिलीज हो गई है। अयान मुखर्जी फिल्म पर पिछले 10 सालों से काम कर रहे थे। समीक्षकों ने ‘ब्रह्मास्त्र‘ को भले ही मिली जुली प्रतिक्रिया दी लेकिन ओपनिंग डे पर दर्शक सिनेमाघरों की तरफ खींचे चल आए। अनुमान लगाया जा रहा है यह इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म होगी। इस बीच कंगना रनौत जो कि अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने अयान मुखर्जी को निशाने पर लिया है। इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर से करण जौहर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर कटाक्ष किया।

करण जौहर पर बरसीं कंगना
कंगना ने कहा कि फिल्म के मेकर्स झूठ बेच रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म को मिले निगेटिव रिव्यू को शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐसा तब होता है जब आप एक झूठ को बेचने की कोशिश करते हैं, करण जौहर हर शो में लोगों पर दबाव डालते हैं कि वो आलिया और रणबीर को बेस्ट एक्टर्स और अयान मुखर्जी को जीनियस कहे… धीरे धीरे वो इस झूठ पर विश्वास करने लगे… 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के निर्देशक के बारे में और क्या समझा जा सकता है जिसने अपने जीवन में कभी भी एक अच्छी फिल्म नहीं बनाई… भारत में फॉक्स स्टूडियो को इस फिल्म को फंड करने के लिए खुद को बेचना पड़ा … इस जोकर के कारण और कितने स्टूडियो बंद हो जाएंगे? ‘

केआरके को लेकर किया पोस्ट
कंगना ने केआरके की गिरफ्तारी पर भी पोस्ट लिखा कि ‘उनकी गुटबाजी अब उन्हीं को काट रही है… बेबी पीआर से शादी, मीडिया को कंट्रोल किया, केआरके को जेल भेजा, रिव्यूज खरीदे, टिकट खरीदे… वे सबकुछ बेइमानी से कर सकते हैं लेकिन एक अच्छी ईमानदार फिल्म नहीं बना सकते।‘

‘600 करोड़ जला दिए‘
अपने अगले पोस्ट में कंगना ने लिखा, ‘हर कोई जो अयान मुखर्जी को जीनियस कहे उसे जेल में डाल देना चाहिए।‘ कंगना कहती हैं, ‘600 करोड़ जला दिए… धार्मिक भावनाओं को आहत करने की भी कोशिश की।‘

विवेक ने भी किया ट्वीट
कंगना रनौत ने एक रिपोर्ट भी शेयर की जिसमें दावा किया गया है कि ‘ब्रह्मास्त्र‘ की वजह से पीवीआर और आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स को 800 करोड़ का घाटा हुआ है। कंगना से पहले विवेक अग्निहोत्री ने भी यही रिपोर्ट शेयर किया और बॉलीवुड को फेक बताया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...