20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअमिताभ की वजह से करोड़पति बनीं कविता! बीते साल शो से खाली...

अमिताभ की वजह से करोड़पति बनीं कविता! बीते साल शो से खाली हाथ लौटी थीं

Published on

कौन बनेगा करोड़पति 14 को इस सीजन की पहली करोड़पति मिल गई है. महाराष्ट्र के कोलहापुर की हाउसवाइफ कविता चावला ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं. कविता की इस समय हर जगह चर्चा हो रही है. 12वीं पास कविता ने केबीसी में 1 करोड़ रुपये जीतकर लोगों के लिए मिसाल कायम की है.

पिछले साल भी शो में आई थीं कविता
12वीं पास कविता ने कौन बनेगा करोड़पति शो में अपनी सूझबूझ से इतनी शानदार तरीके से खेला कि अमिताभ बच्चन भी उनके फैन हो गए. सोशल मीडिया पर कविता ट्रेंड कर रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कविता पिछले साल भी क्विज शो में आई थीं, लेकिन फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड क्लियर ना कर पाने की वजह से हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाई थीं. कविता ने अपने नए इंटरव्यू में बताया कि हॉट सीट पर ना पहुंच पाने के बाद कई लोगों ने उन्हें ताने दिए थे. लोग कविता पर तंज कसते हुए कहते थे- करोड़पति बन गई.

कविता ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने इंटरव्यू में बताया पिछले साल 2021 में खाली हाथ घर जाने पर उनका दिल टूट गया था, वे शो में अपनी सीट पर बैठकर ही रोने लगी थीं. तभी अमिताभ बच्चन ने उनके पास जाकर उनका हौसला बढ़ाया था. कविता ने कहा कि अमिताभ के शब्द उनके जहन में घूमते रहते थे और उन्हीं की वजह से उन्होंने इस साल फिर से शो में हिस्सा लेने का फैसला किया.

कविता चावला ने कहा- ये वाकई में एक बहुत बड़ा अफसर है. अपनी कॉलोनी की मैं पहली महिला हूं, जो इतनी आगे बढ़ी है. शो तक आकर गेम ना खेल पाने से सभी को निराशा हुई थी. कई लोगों ने तो मुझे ताने भी दिए कि करोड़पति बन गई. मैंने तब उन्हें कोई जवाब नहीं दिया था. लेकिन अब मैं एक करोड़पति हूं.

अमिताभ की फैन हुईं कविता
अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए कविता ने कहा- वो बहुत ज्यादा फ्रैंक हैं. मुझे उनके साथ बातचीत करते काफी मजा आया. मुझे याद है कि आखिर में अमित जी ने मेरे पास आकर कहा था कि मैंने काफी अच्छा गेम खेला है. उनकी तरफ से ये मेरे लिए बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट है और ये मेरी जर्नी का हाइलाइट पॉइंट भी है.

कविता ने अपनी मुश्किलों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि 12वीं क्लास के बाद उन्हें फैमिली को फाइनेंशियली सपोर्ट करने के लिए स्कूल छोड़ना पड़ा था. 8 सालों तक उन्होंने सिलाई का काम किया, जिसके लिए उन्हें हर दिन 20 रुपये मिलते थे. लेकिन आज 20 रुपये से 1 करोड़ तक का सफर तय करके कविता ने ये बता दिया है कि सपनों की उड़ान भरने वालों की कभी हार नहीं होती.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...