20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedKBC-15: 7 करोड़ रुपये के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए...

KBC-15: 7 करोड़ रुपये के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए सीजन के पहले करोड़पति जसकरण सिंह…

Published on

अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वे सीजन की शुरूआत हो चुकी है। हमेशा की तरह इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में कई कंटेस्टेंट शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए बड़ी धनराशि जीत रहे हैं।कई कंटेस्टेंट ने एक करोड़ के सवाल तक पहुंचकर हार मान ली, लेकिन अब शो को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल चुका है। जसकरण सिंह ने इस सीजन के पहले करोड़पति बनकर इतिहास रच दिया है। पंजाब के तरन तारन जिले से आए कंटेस्टेंट जसकरण 1 करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम कर लिए हैं। लेकिन वह 7 करोड़ के सवाल का जवाब देने में चूक गए।

अमिताभ बच्चन ने जसकरण से 7 करोड़ के लिए पूछा ये सवाल
जसकरण सिंह डबल डिप लाइफलाइन का इस्तेमाल करके एक करोड़ रुपये की राशि जीत ली। 1 करोड़ जीतने के बाद जसकरण काफी भावुक हो गए। जिसके बाद बिग-बी ने उन्हें गले लगाया। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने 7 करोड़ के लिए सवाल किया। हालांकि इसका जवाब कंस्टेंट के पास नहीं था।

सवाल- पद्म पुराण के अनुसार, किस राजा को एक हिरण के श्राप के कारण सौ वर्ष तक बाघ बनकर रहना पड़ा?
इसके चार ऑप्शन थे-
A)क्षेमधूर्ति
B) धर्मदत्त
C) मितध्वज
D) प्रभंजन
इस सवाल का सही जवाब था ऑप्शन D) प्रभंजन। इस सवाल का जवाब पता ना होने के कारण जसकरण 7 करोड़ नहीं जीत सके। वहीं उनसे एक करोड़ के लिए जो सवाल पूछा गया था वो कुछ इस प्रकार है।

सवाल- जब भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई थी, तब भारत के वाइसराय कौन थे?
इसके चार ऑप्शन थे
A) लॉर्ड कर्जन
B) लॉर्ड हार्डिंज
C) लॉर्ड मिंटो
D) लार्ड रीडिंग

इस सवाल का सही जवाब था ऑप्शन B) लॉर्ड हार्डिंज। जिसका सही जवाब देकर जसकरण करोड़पति बने हैं।

21 साल के जसकरण सिंह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह जीती हुई धनराशि से सबसे पहले अपने परिवार के लिए एक घर खरीदेंगे। यूपीएससी की कोचिंग महंगी होती है। इस राशि से वह भी आसान हो जाएगी। जसकरण कहते हैं कि बचपन से ही उन्होंने देखा है कि गांव में लोगों को किस तरह की समस्याएं आती हैं। अगर सिविल सर्विस में जाने का मौका मिला तो जसकरण अपने गांव के लोगों की सेवा करना चाहेंगे।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...