18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedखान एकेडमी के फाउंडर सलमान खान ने लॉन्च की AI पर बुक,...

खान एकेडमी के फाउंडर सलमान खान ने लॉन्च की AI पर बुक, Bill Gates ने किया दिलचस्प रिप्लाई

Published on

नई दिल्ली ,

खान एकेडमी के फाउंडर सलमान खान आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है. अमेरिका से वह खान एकेडमी को ऑपरेट करते हैं और 14 मई को उन्होंने एक किताब को लॉन्च किया. यह किताब AI और एजुकेशन सिस्टम पर है. इस किताब को लेकर उन्होने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट को Microsoft के पूर्व CEO Bill Gates ने रिशेयर किया और एक दिलचस्प बात कही.

सलमान खान ने 14 मई को X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा, बुक लॉन्च को लेकर में काफी खुश हूं. आशा करता हूं कि यह किताब AI की वजह से एजुकेशन सिस्टम में आने वाले बदलाव को लेकर तैयारी करने में मदद करेगा. यह किताब बताएगी कि कैसे AI शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव करेगी.

बिल गेट्स ने सलमान खान के पोस्ट को मेंशन करते हुए रिशेयर किया और लिखा, अगर शिक्षा को लेकर आप जुनूनी हैं, तो आपको यह किताब पढ़नी चाहिए. यह AI के प्रति आपके नजर को विस्तार दे सकती है और नेगेटिव ओपिनियन को भी दूर कर सकती है.

क्या है खान एकडमी?
खान एकेडमी भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में पॉपुलर हैं. यह एक NGO के तर्ज पर काम करती है और इसके फाउंडर का नाम सलमान खान हैं. खान एकेडमी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उनका मिशन सभी को हर जगह वर्ल्ड क्लास एजुकेशन प्रोवाइड कराना है.खान एकेडमी स्टूडेंट को पढ़ाती है. इसमें वह वीडियो और अन्य कंटेंट से छात्रों को प्रैक्टिस और स्टडी मैटेरियल प्रोवाइड कराती है. यहां मैथ्स, साइंस, कंप्यूटिंग, इतिहास, इकोनॉमिक्स समेत कई टॉपिक का कंटेंट प्रोवाइड कराते हैं.

कौन है खान एकेडमी के सलमान खान?
खान एकेडमी के सलमान खान को लेकर अक्सर लोगों में कंफ्जून हो जाती है. जैसे हिंदी सिनेमा में सलमान खान काफी फेमस हैं, उसी तरह से खान एकेडमी के सलमान खान एजुकेशन सिस्टम में काफी फेमस हैं. खान एकेडमी के सलमान खान ने साल 2004 में याहू के डूडल नोटपैड का इस्तेमाल करके अपनी चचेरी बहन नादियो को मैथ्स पढ़ाना शुरू किया.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...