10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअहमदाबाद को बेंगलुरु से 10 साल आगे बताने वाले सिद्धार्थ डायलानी की...

अहमदाबाद को बेंगलुरु से 10 साल आगे बताने वाले सिद्धार्थ डायलानी की कुंडली जानिए, क्या करती है इनकी कंपनी?

Published on

नई दिल्ली

एक कंपनी के फाउंडर ने अपनी एक पोस्ट में अहमदाबाद को बेंगलुरु से बेहतर बताकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि सड़क की क्वालिटी, फुटपाथ, ट्रैफिक मैनेजमेंट, ट्रैफिक सिग्नल आदि के मामले में अहमदाबाद बेंगलुरु से कम से कम 10 साल आगे है। इसके अलावा उन्होंने और भी कई बातें लिखी हैं।

क्या लिखा है पोस्ट में?
यह पोस्ट भारत एग्री (BharatAgri) के फाउंडर और सीईओ सिद्धार्थ डायलानी ने लिखी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अहमदाबाद और बेंगलुरु की तुलना करते हुए कई पोस्ट लिखी हैं। ये पोस्ट अहमदाबाद के बुनियादी ढांचों को लेकर हैं।

डायलानी ने इस बात पर जोर दिया कि अहमदाबाद का बेसिक स्ट्रक्चर अधिक व्यवस्थित है, जिसमें अच्छी तरह से बनाए रखी गई सड़कें और काम करने वाले ट्रैफिक सिग्नल हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कें चौड़ी और साफ-सुथरी हैं। साथ ही स्ट्रीट लाइट चमकदार हैं। इसके विपरीत उन्होंने बेंगलुरु की सड़कों की आलोचना करते हुए कहा कि वे धूल भरी और गड्ढों से भरी हुई हैं। उन्होंने लिखा है कि बेंगलुरु के ट्रैफिक सिग्नलों पर धूल लगी हुई है जिससे वे मुश्किल से दिखाई देते हैं।

बेंगलुरु में बताई कई खामियां
डायलानी ने अपनी पोस्ट में बेंगलुरु में कई खामियां बताई हैं। उन्होंने लिखा है, बेंगलुरु में अंधेरा है। यहां की सड़कों पर चमकीली रोशनी तो छोड़िए, बुनियादी स्ट्रीट लाइट भी काम नहीं करती। क्या यही वजह है कि बेंगलुरु में लोग आम तौर पर दुखी और गुस्से में रहते हैं?’

वायरल हुई पोस्ट
डायलानी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। डायलानी की बातों की काफी यूजर्स आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि बेंगलुरु इनोवेशन और जॉब के मामले में अहमदाबाद से काफी आगे है। यहां तक की 20 साल आगे। वहीं एक यूजर ने लिखा है, ‘मुझे अहमदाबाद से बहुत शिकायतें हैं…लेकिन मैं 2019 में 2 महीने बेंगलुरु में रहा।, मैंने खुद से वादा किया कि मैं कभी बेंगलुरु वापस नहीं जाऊंगा। ट्रैफिक बहुत खराब है।’

कौन हैं सिद्धार्थ डायलानी?
सिद्धार्थ डायलानी भारत एग्री के फाउंडर और सीईओ हैं। वह खुद बेंगलुरु में रहते हैं। भारत एग्री ऐसी कंपनी है जो किसानों को स्मार्ट खेती के लिए न केवल सलाह देती है, बल्कि कई प्रकार के बीज और कीटनाशक भी बेचती है। कंपनी का दावा है कि उसके कीटनाशक पूरी तरह ऑर्गेनिक हैं। इसकी कंपनी मोबाइल ऐप के माध्यम से किसानों की खेती से संबंधित समस्याओं का समाधान करती है।

सिद्धार्थ की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने IIT (मद्रास) से पढ़ाई की है। उन्होंने भारत एग्री की स्थापना अप्रैल 2017 में की थी। इस कंपनी को शुरू करने से पहले हाउसिंगडॉटकॉम में असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशंस) रह चुके हैं।

कितना है कंपनी का रेवेन्यू?
फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक इनके स्टार्टअप भारत एग्री में उबर ने मार्च 2017 में 35 लाख रुपये निवेश किए थे। फोर्ब्स की फरवरी 2020 की रिपोर्ट के अनुसार इनका स्टार्टअप 4.5 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022-23 में इनकी कंपनी का रेवेन्यू करीब 4 करोड़ रुपये था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...