15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedलॉकर में पहुंचा लालबाग के राजा का मुकुट, 20 किलो सोने से...

लॉकर में पहुंचा लालबाग के राजा का मुकुट, 20 किलो सोने से बना… अंबानी ने किया था गिफ्ट!

Published on

नई दिल्ली,

गणेश चतुर्थी की देशभर में धूम देखने को मिली थी और मुंबई में इसका उत्साह देखते ही बना. रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी  और उनकी फैमिली की मुंबई में लालबाग के राजा  के प्रति खासी आस्था है. इसकी एक झलक गणेश उत्सव शुरू होने के साथ ही देखने को मिली थी, जब अनंत अंबानी ने 20 किलो सोने का मुकुट लालबाग के राजा को दान किया था. Anant Ambani द्वारा दान किए गए इस सोने की मुकुट की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई थी. अब ये हिफाजत के साथ लॉकर में रखवा दिया गया है.

बैंक लॉकर में रखवाया गया मुकुट
‘लालबाग चा राजा’ की मूर्ति का अनावरण किए जाने के दौरान 20 किलो के ये सोने का मुकुट ‘लालबाग चा राजा’ को पहनाया गया था. यह मुकुट अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से दान में दिया गया था. अनंत अंबानी और पूरा अंबानी परिवार पिछले कई सालों से ‘लालबाग चा राजा’ मंडल से जुड़ा हुआ है.गणेश उत्सव की समाप्ति के बाद अब इस 20 किलोग्राम सोने से बने मुकुट को उतार लिया गया है और लालबाग के राजा के ट्रेजरर (खजिनदार) मंगेश दळवी ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए कहा कि करोड़ों के इस मुकुट को Bank Locker में रखवाया गया है. उन्होंने कहा कि अब ये मुकुट अगले साल गणेशोत्सव 2025 में फिर लालबाग के राजा को पहनाया जाएगा.

मुकेश अंबानी भी पहुंचे थे दर्शन करने
एक ओर जहां अंबानी हाउस एंटीलिया में गणेश उत्सव सेलिब्रेट किया गया था और इसमें बॉलीवुड से लेकर बिजनेस सेक्टर की तमाम दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी. तो इस बीच मुकेश अंबानी लालबाग के राजा के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे. उनके साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के अलावा बड़ी बहू श्लोका मेहता भी थीं.

धार्मिक कार्यों में आगे रहती है अंबानी फैमिली
गौरतलब है कि अंबानी फैमिली को अक्‍सर धार्मिक कार्यों में शरीक होते देखा जाता रहा है. घर में शादी हो, या कोई अन्य खुशी पूरी फैमिली भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों में पहुंचती है. एक बिजनेस फैमिली होने के साथ ही परोपकारी कामों के लिए ये परिवार दिल खोलकर दान करता है. राम मंद‍िर के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी अंबानी परिवार शामिल हुआ था. मुकेश अंबानी की फैमिली को आए दिन मंदिरों के दशर्न और पूजा अर्चना करते हुए देखा जाता रहा है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...