21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorized2000 के नोट को आखिरी सलाम, कल तक डेडलाइन, चूके तो नहीं...

2000 के नोट को आखिरी सलाम, कल तक डेडलाइन, चूके तो नहीं मिलेगा मौका!

Published on

नई दिल्ली,

अक्टूबर का महीना कई जरूरी कामों को निपटाने के लिए अहम है और इसमें सबसे जरूरी फिलहाल 2,000 रुपये के नोट हैं. अगर आपके पास भी ये नोट अभी मौजूद हैं, तो फिर इन्हें बैंक (Bank) में जमा कराने के लिए अभी भी मौका है. दो दिन में अगर आप इन्हें जमा करने या बदलवाने में नाकाम रहते हैं, तो फिर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते 19 मई को इन गुलाबी नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था और इनकी वापसी के लिए 30 सितंबर 2023 तक सुविधा दी थी. हालांकि, डेडलाइन खत्म होते-होते इस लास्ट को बढ़ा दिया गया था, जो बेहद नजदीक है.

आरबीआई ने 7 दिन बढ़ाई थी डेडलाइन
चलन से बाहर किए गए 2,000 रुपये के नोटों की डेडलाइन को सात दिन के लिए बढ़ाते हुए इसे 7 अक्टूबर 2023 कर दिया गया था और दो दिन में ये खत्म होने वाली है. आरबीआई द्वारा डेडलाइन को बढ़ाने का ऐलान करते समय नोटों की वापसी का डाटा भी पेश किया गया था. RBI के मुताबिक, 29 सितंबर 2023 तक सर्कुलेशन में मौजूद 96 फीसदी 2,000 रुपये के नोट वापस आ चुके हैं. देश में 31 मार्च तक 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के ये बड़े नोट मौजूद थे, जिनमें से 3.43 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोटों की वापसी हो चुकी थी, जबकि 0.14 लाख करोड़ रुपये मार्केट में मौजूद थे.

डेडलाइन खत्म होने के बाद क्या विकल्प?
गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक ने जब 2,000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर किया था, उसके बाद इनकी वापसी की व्यवस्था भी कर दी थी. लोगों को उनके पास मौजूद इन गुलाबी नोटों को बैंकों और 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में बदलने की सुविधा मुहैया कराई थी. अब जबकि इस जरूरी काम की डेडलाइन खत्म हो रही है, तो यहां ये जानना भी जरूरी है कि 7 अक्टूबर के बाद अगर किसी के पास ये नोट रह जाते हैं, तो फिर इनका क्या होगा?

RBI की ओर से कहा गया है कि इस स्थिति में आप बैंक में जाकर इन नोटों को जमा नहीं करा पाएंगे, लेकिन 7 अक्टूबर के बाद भी 2,000 रुपये के नोटों को RBI के 19 क्षेत्रीय कार्यालय से बदला जा सकेगा. यहां ध्यान रहे एक बार में 20,000 से ज़्यादा के नोट नहीं बदले जा सकते हैं.

नोटबंदी के बाद अस्तित्व में आए थे ये नोट
2,000 रुपये के नोट को नवंबर 2016 में मार्केट में उतारा गया था. ये तब मार्केट में आया था जब सरकार ने चलन में मौजूद सबसे बड़े करेंसी नोट यानी 500 और 1000 को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था. नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने बंद किए गए 500 रुपये के नोट की जगह पर नया नोट और इसके साथ ही 1,000 रुपये के नोट की जगह 2,000 रुपये का नोट जारी किया था.

हालांकि, जब सर्कुलेशन में अन्य मूल्य वर्ग के नोट पर्याप्त मात्रा में आ गए तब आरबीआई ने साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी. इसके बाद बीते 19 मई 2023 को इस बड़े नोट को क्लीन नोट पॉलिसी के तहत चलन से बाहर करने का ऐलान कर दिया गया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...