10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedभरत नाम लेने भर से जीवन के प्रपंच, झंझटों का नाश हो...

भरत नाम लेने भर से जीवन के प्रपंच, झंझटों का नाश हो जाता है -संत मुरलीधर महाराज जी

Published on

-विश्व भरण पोषण कर जोई,ताकर नाम भरत अस होई

भोपाल

संत मुरलीधर महाराज जी ने गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीराम चरितमानस के अयोध्या काण्ड में वर्णित राम के वन गमन प्रसंग का बड़ा ही मार्मिक चित्रण करते हुए भरत जी के चरित्र के बारे में कहा कि विश्व भरण पोषण कर जोई,ताकर नाम भरत अस होई । भरत जी के चरित्र जीवन शैली के सम्बंध में कहा कि भगवान श्रीराम के चरण कमल में जिनका मन रत है वो भरत है भरत एक नाम है संविदा है,ब्रह्म है यही समझने की जरूरत है ।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्वजों के पुण्यों के कारण ही मनुष्य इस कलिकाल में रामचरित्र की कथा सुनने का निमित्त बनता है पूज्य मुरलीधर जी ने कहा कि भरत नाम लेने भर जीवन के प्रपंच, झंझटों का नाश हो जाता है जिस व्यक्ति का अंत:करण निरंतर भजन में रत रहता है उसमें भरत जी का स्वभाव समाहित हो जाता है । उन्होंने कहा कि वेद की महिमा अतुलनीय है परन्तु मानस के बिना रामकथा भी अधूरी है। भेल भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित रामकथा के आठवें दिवस संत मुरलीधर महाराज जी ने कहा कि पूजा जप करते रहने से भक्ति प्राप्त नहीं होती है जब भगवान के प्रेम में नेत्र सज़ल होने लगे तब भक्ति प्राप्त होती है भगवान व्यक्ति के पुरुषार्थ एवं गुणों से प्राप्त नहीं हो सकते हैं यह तो भगवत कृपा की है जो हमें ईश्वर से मिलाती है ।

उन्होंने कहा कि चमत्कार मंदिर में विराजित मूर्ति से नहीं होते हैं बल्कि जब प्रेम पूजा से उस मंदिर में स्थापित विग्रह को जागृत कर लिया जाता है तो व्यक्ति की कामनाएं पूर्ति होने लगती है महाराज जी ने कहा कि जहां भी विस्तार वादी नीति होगी वह विवाद होंगे अनिष्ट होंगे यदि विकासवादी नीति लेकर चलेंगे उसी से समाज का कल्याण संभव है ।

कथा में उन्होंने अयोध्या से भरत जी के चित्रकूट जाने की प्रसंग का वर्णन करते हुए भरत और निषाद जी की कथा कही महाराज जी के भजनों को उठ जाग मुसाफिर, नाथ देखोगे अवगुण हमारे, भरत चले चित्रकूट सुनकर श्रोता भक्त गणों के नेत्र सज़ल हो गए। मंगलवार कथा का विश्राम दिवस है एवं कथा प्रात: 10 से 12 बजे तक होगी । सकल समाज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश रघुवंशी बताया कि कथा समापन के अवसर पर मंगलवार को महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया है ।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...