12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedप्यार कभी माफी नहीं मांगता… कमल हासन की दो टूक, तमिल-कन्नड़ भाषा...

प्यार कभी माफी नहीं मांगता… कमल हासन की दो टूक, तमिल-कन्नड़ भाषा पर बयान से भड़की आग, बोले- हम एक ही परिवार हैं

Published on

एक्टर और राजनेता कमल हासन की हाल ही में की गई टिप्पणी पर कर्नाटक में बवाल मचा हुआ है। इस बीच बीते बुधवार को उन्होंने स्पष्ट किया कि कन्नड़ पर उनकी टिप्पणी प्यार से प्रेरित थी और ‘प्रेम कभी माफी नहीं मांगता।’ एक्टर ने अपने रिएक्शन को ‘जवाब’ नहीं, बल्कि ‘स्पष्टीकरण’ कहा है। उनके बयान ‘तमिल ने कन्नड़ को जन्म दिया है’ पर कन्नड़ समर्थक संगठन सहित आम जनता भी भड़की हुई है। इस पर कड़ी आपत्ति जताई जा रही है और एक्टर की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज को रोकने की मांग की जा रही है।

Kamal Haasan ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिन लोगों ने उनके बयानों पर विवाद खड़ा किया, वे ‘मुद्दे को उलझा रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने जो कहा, वह बहुत प्यार से कहा। और बहुत से इतिहासकारों ने मुझे भाषा का इतिहास पढ़ाया है…मेरा कुछ और मतलब नहीं था।’ उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु ऐसा अनोखा राज्य है, जो किसी के लिए भी खुला है।

‘तमिलनाडु हर किसी के लिए खुला है’
‘ठग लाइफ’ एक्टर ने कहा, ‘मैं आपको बता दूं, तमिलनाडु हर किसी के लिए खुला है। मैं यह नहीं कहता कि ऐसा कोई दूसरा राज्य नहीं है। लेकिन यह बहुत ही खास राज्य है, जहां मेनन (एमजी रामचंद्रन)…रेड्डी (ओमांदुर रामासामी रेड्डीयार) हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं, तमिलियन (एम करुणानिधि) हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं और फिर मांड्या से कन्नड़ अयंगर हमारी मुख्यमंत्री रही हैं।’

‘लोग ‘ठग लाइफ’, कमल हासन का ख्याल रखेंगे’
उन्होंने आगे कहा, ‘जब कर्नाटक से आने वाली मुख्यमंत्री (जयललिता) से कोई समस्या आई, तो कर्नाटक ने ही मुझे समर्थन दिया। कन्नड़ लोगों ने कहा कि यहां आओ, हम तुम्हें घर देंगे, कहीं मत जाओ। इसलिए लोग ‘ठग लाइफ’, कमल हासन का ख्याल रखेंगे…।’

राजनीतिक नेता के पास नहीं है भाषा की जानकारी
हासन ने कहा कि उनके समेत तमाम राजनीतिक नेता भाषाओं के बारे में बात करने के योग्य नहीं हैं, क्योंकि उनके पास ‘इसके बारे में बात करने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए हम इस गहन चर्चा को इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और भाषा विशेषज्ञों पर छोड़ देते हैं।’

‘हम एक परिवार हैं और भाषाएं भी एक परिवार हैं’
एक्टर ने कहा कि भाषा के बारे में उन्होंने जो बयान दिया वह प्रेम से प्रेरित था और ”हम एक परिवार हैं और भाषाएं भी एक परिवार हैं।” उन्होंने कहा, ‘अगर आप इसे उत्तरी दृष्टिकोण से देखें, तो उनके अनुसार यह सही है, अगर आप इसे थेनकुमारी (दक्षिण) से देखें, तो मैं जो कहता हूं वह सही है। इसका एक तीसरा पहलू भी है-विद्वान, भाषा विशेषज्ञ, वे कहेंगे कि दोनों सही हैं, लेकिन उन्हें यह तय करना होगा कि वे कहां रहना चाहते हैं, अपने परिवार के साथ या उत्तर से आई भाषाओं के साथ।’

‘प्रेम कभी माफी नहीं मांगता’
वो बोले, ‘यह आप पर निर्भर है, यह एक लोकतांत्रिक देश है। यह कोई जवाब नहीं है यह स्पष्टीकरण है। प्रेम कभी माफी नहीं मांगता।’ बता दें कि ‘ठग लाइफ’ 5 जून 2025 को रिलीज हो रही है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...