15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorized'मडगांव एक्सप्रेस' ने पहले दिन 'सावरकर' को छोड़ा पीछे, रणदीप की फिल्म...

‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने पहले दिन ‘सावरकर’ को छोड़ा पीछे, रणदीप की फिल्म ने कमाए इतने

Published on

रणदीप की फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर वीर सावरकर’ 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस काफी इम्प्रेस हैं. ये फिल्म देशभर में हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज हुई है. पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘स्वातंत्र्यवीर वीर सावरकर’ ने ठीकठाक कलेक्शन किया. इसे कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ से तगड़ा कॉम्पिटिशन भी मिला.

रणदीप की फिल्म ने कमाए इतने
सैकनिल्क वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर वीर सावरकर’ ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पहले दिन हिंदी भाषा में फिल्म ने 15.40 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी सिनेमाघरों में पाई. इसमें लगभग 25.20 प्रतिशत लोग रात के शो देखने पहुंचे. वहीं मराठी भाषा में फिल्म की ऑक्यूपेंसी पूरे 100 प्रतिशत रही, जो देखना अपने आप में बड़ी और रेयर बात है.

मडगांव एक्सप्रेस से रहे पीछे
प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और दिव्येंदु शर्मा स्टारर फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ से रणदीप हुड्डा की फिल्म को जबरदस्त कॉम्पिटिशन मिला. ये फिल्म भी 22 मार्च को सिनेमाघरों में आई हैं. इंडस्ट्री ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने अपने पहले दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया. उम्मीद की जा रही है कि ये कॉमेडी मूवी वीकेंड पर और अच्छा परफॉर्म कर सकती है. ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की शुक्रवार को ऑक्यूपेंसी 11.08 प्रतिशत रही. वहीं 17.05 प्रतिशत दर्शक इसके नाइट शो देखने पहुंचे.

रणदीप-कुणाल का डेब्यू
‘मडगांव एक्सप्रेस’ के साथ एक्टर कुणाल खेमू ने अपना बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है. इसके प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं. फिल्म में नोरा फतेही और छाया कदम जैसी स्टार्स नजर आई हैं. वहीं ‘स्वातंत्र्यवीर वीर सावरकर’ के साथ एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपना बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है. ये फिल्म विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी पर बनी है. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हैं. रणदीप की बहन और डॉक्टर अंजलि हुड्डा ने भी मूवी में अहम रोल निभाया है. ये उनका एक्टिंग डेब्यू रहा. मूवी को मिक्स रिव्यू मिले हैं. देखना होगा कि आगे दोनों फिल्में कैसा प्रदर्शन करती हैं.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...