18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedइजरायल में मधुरा नायक की बहन और जीजा की बच्चों के सामने...

इजरायल में मधुरा नायक की बहन और जीजा की बच्चों के सामने निर्मम हत्या, दर्द में चूर है एक्ट्रेस का परिवार

Published on

इजरायल पर जिस तरह से फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने हमला किया है। उसमें न जाने कितने लोगों की जान जा चुकी है। नुसरत भरूचा तो सुरक्षित वापस आ गई हैं। लेकिन ‘नागिन’ एक्ट्रेस मधुरा नायक ने अपने परिवार के दो सदस्यों को खो दिया है। इसके बारे में एक्ट्रेस ने खुद बताया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीर भी शेयर की है और अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

मधुरा नायक टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। कई डेली सोप में वह नेगेटिव रोल्स कर चुकी हैं। इन्होंने अपनी चचेरी बहन और उनके पति को खो दिया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि 8 अक्टूबर को इनकी मौत की जानकारी मिली थी। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘ओडाया, मेरी बहन और उसके पति की उनके बच्चों के सामने फिलीस्तीनी आतंकवादी द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार को उन्हें मृत पाया गया। आतंकवादी हमले में मेरी चचेरी बहन की हत्या का गहरा दुख हुआ। वह हमेशा याद आएंगी।’

बहन की मौत पर बोलीं मधुरा नायक
‘प्यार की ये एक कहानी’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’, ‘हमने ली है शपथ’ और ‘तुम्हारी पाखी’ जैसे सीरियल्स में जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी मधुरा नायक ने यह भी कहा कि इजराइल में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है और दिनदहाड़े उनकी हत्या कर दी जा रही है। मधुरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने चचेरी बहन ओडाया और उनके पति के साथ उनके बच्चों की एक तस्वीर साझा की।

वीडियो में मधुरा नायक ने बयां किया दर्द
वीडियो में मधुरा नायक ने कहा कि वह भारत में जन्मी यहूदी हैं, जिनकी संख्या देश में सिर्फ तीन हजार ही है। उन्होंने अपने परिवार की एक बेटी और बेटे को खो दिया है। बहन और उसके पति को बच्चों के सामने मार दिया गया है। उनका परिवार जिस दर्द से गुजर रहा है, उसे शब्दों में जाहिर नहीं कर सकते लेकिन हमास की आग में इजराइल के बच्चे, बूढ़े और महिलाएं जल रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...