4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedमहाकुंभ: एयरलाइंस की मनमानी पर सरकार की सख्ती, Indigo ने 50% तक...

महाकुंभ: एयरलाइंस की मनमानी पर सरकार की सख्ती, Indigo ने 50% तक घटाया किराया!

Published on

नई दिल्ली,

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में करोड़ों लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं. लाखों श्रद्धालु हर दिन पहुंच रहे हैं. इस बीच हवाई उड़ान का किराया आसमान छू रहा है. इसे लेकर तमाम शिकायतें आ चुकी हैं कि एयरलाइंस प्रयागराज जाने और वहां से आने के लिए नॉर्मल किराए से 4 से 5 गुना ज्‍यादा किराया वसूल रही हैं. अब इसके मद्देनजर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को एयरलाइनों से उचित टिकट कीमतें बनाए रखने को कहा है.

सूत्रों के मुताबिक देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने शहर के लिए किराए में 30-50 प्रतिशत की कमी की है. यह घटनाक्रम ऐसे दिन हुआ है जब उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा था कि प्रयागराज की उड़ानों के लिए हवाई किराया अत्यधिक अधिक है और उन्होंने विमानन नियामक डीजीसीए से कीमतों को कम करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया था.

अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइनों से टिकट की कीमतों को तर्कसंगत बनाने के लिए कहा है. बुधवार को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सचिव वी. वुलनाम, डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के महानिदेशक फैज अहमद किदवई और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रयागराज उड़ानों के संबंध में एयरलाइन प्रतिनिधियों से मुलाकात की.

मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने 144 वर्षों में एक बार होने वाले महाकुंभ महोत्सव के दौरान उचित किराए को बनाए रखते हुए देश भर से प्रयागराज के लिए हवाई संपर्क की पर्याप्तता की समीक्षा की.

केंद्रीय मंत्री ने दिए ये निर्देश
मंत्रालय के अनुसार, 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में भाग लेने वाले लाखों श्रद्धालुओं को निर्बाध और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की गई हैं. एक्स पर एक पोस्ट में, मंत्री नायडू ने यह भी कहा कि उन्होंने महाकुंभ के दौरान उचित किराए को सुनिश्चित करते हुए प्रयागराज देश के लिए हवाई संपर्क की पर्याप्तता की समीक्षा करने के लिए एयरलाइन प्रतिनिधियों से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक कहा कि इंडिगो ने प्रयागराज के लिए उड़ानों के किराए में 30-50 प्रतिशत की कमी की है.हालांकि एयरलाइन की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

वर्तमान में कितना है किराया?
बता दें कि 16 फरवरी के लिए दिल्ली-प्रयागराज उड़ानों के लिए इंडिगो का किराया अब 13,500 रुपये से थोड़ा अधिक है. इसकी वेबसाइट के अनुसार, 31 जनवरी के लिए टिकट की कीमत 21,200 रुपये से अधिक है और 12 फरवरी के लिए सबसे कम कीमत लगभग 9,000 रुपये है.वर्तमान में, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए सेवाएं संचालित करती है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन प्रयागराज के लिए क्षमता बढ़ा रही है.

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “हमने 28 जनवरी को मुंबई से एक विशेष दैनिक सेवा शुरू की है और 1 फरवरी से दिल्ली से दूसरी दैनिक सेवा शुरू कर रहे हैं. इन उड़ानों के जुड़ने से कुंभ जाने वाले हवाई यात्रियों को किफायती किराए पर अधिक सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिलेगी.”

हवाई टिकट की कीमतों पर नियंत्रण नहीं
देश में हवाई टिकट की कीमतों पर नियंत्रण नहीं है और किराए की कोई सीमा या न्यूनतम सीमा नहीं है. कई बार ऐसा देखा जाता है कि किसी भी बड़े इवेंट या त्योहार के दौरान टिकटों की कीमतों में बड़ा उछाल आ जाता है. इससे पहले दिन में मंत्री जोशी ने कहा कि हवाई किराए के अत्यधिक ऊंचे होने से लोगों के लिए महाकुंभ में भाग लेने के लिए यात्रा की योजना बनाना मुश्किल हो गया है.उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए, हमने हवाई किराए की कीमतों को कम करने के लिए कदम उठाने के लिए @DGCAIndia को लिखा है.”

एयरलाइनों ने नहीं की कोई टिप्पणी
एयर इंडिया, अकासा एयर और स्पाइसजेट की ओर से प्रयागराज की उड़ान के किराए पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई. सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि प्रयागराज के लिए उड़ानों के लिए हवाई किराए को युक्तिसंगत बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और बढ़ती यातायात मांग को पूरा करने के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ा दी गई है.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...