8 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedमहाकुंभ वाली 'मोनालिसा' को ऑफर हुई थी सारा अली खान के साथ...

महाकुंभ वाली ‘मोनालिसा’ को ऑफर हुई थी सारा अली खान के साथ फिल्म? वायरल वीडियो में खुद बताई पूरी कहानी

Published on

संगम नगरी प्रयागराज में लगे महाकुंभ ने आम बनकर आए लोगों को सोशल मीडिया की दुनिया में खास बना दिया है। महाकुंभ मेले में माला बेचने आई मोनालिसा भी अब आम से खास बन चुकी है। ऐसे में तमाम यूट्यूबरों और इंफ्लूएंसर्स से बात करते हुए खुद से जुड़े कुछ चौंकाने वाले खुलासे करती हुई भी नजर आ रही है। हाल ही, में उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है।

जिसमें वह फिल्म में काम करने से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा करती नजर आ रही है। उन्होंने कैमरे पर शख्स से बात करते हुए बताया कि उन्हें सारा अली खान की फिल्म में भी काम करने का मौका मिला था। लेकिन जब डायरेक्टर ने उन्हें देखा तो उनसे सारा मेकअप हटाने को बोल दिया। इस पूरी घटना के बारे में मोनालिसा ने वायरल वीडियो में चर्चा की है।

जरा हटके, जरा बचके…
मोनालिसा के दावे के अनुसार, उन्हें सारा अली खान की फिल्म में काम करने का मौका मिला था। बताते चले कि सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके, जरा बचके’ की शूटिंग भी मध्य प्रदेश के इंदौर में पूरी हुई थी। ऐसे में यह मुमकिन है कि फिल्म के डॉयरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने क्राउड वर्क या किसी अन्य काम के लिए स्थानीय लोगों को फिल्म में दिखाने का सोचा हो!

खैर, वायरल वीडियो में शख्स मोनालिसा से पूछता है कि ‘मोना तुम सज-संवर के जब एक फिल्म की शूटिंग में गई थी, तो उन्होंने बोला कि इन लड़कियों को मत लो वरना ये हिरोइन को भी फेल कर देंगी। क्या ऐसा हुआ था।’ जिसके जवाब में मोनालिसा बताती है कि ‘हां सच में ऐसा ही हुआ था, मेरे कान के टप्स उतरवा दिए थे, नाक की भी कील निकलवा दी थी और लिप्सटिक भी पुछवाई थी। यहां तक कि आंखों से काजल भी हटवा दिया था‘

मोनालिसा आगे बताती है कि ‘वो कह रहे थे कि हिरोइन तो यहीं दिख रही है और हिरोइन पीछे ही रह जाएगी। तो सब उतरवा लिया था।’ फिल्म के बारे में पूछे जाने पर मोना बताती है कि वह सारा अली खान की फिल्म थी। इस के साथ करीब 32 सेकंड की यह क्लिप खत्म हो जाती है।

सच में खूबसूरत तो है लड़की…
यूजर्स भी मोनालिसा के सपोर्ट में इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सच में खूबसूरत तो है। लड़कियां जल रही है, लेकिन बहन इतने मेकअप और सुविधा में हम लोग रहते हैं उसे मिल जाएगा तो वो सब को पीछे छोड़ देगी। दूसरे यूजर ने कहा कि सिंपल है यार! वो कोई मेकअप भी नहीं करती है। स्किन बहुत ग्लोइंग है उसकी। तीसरे यूजर ने कहा कि वह सच में शुद्ध है। चौथे यूजर ने कहा कि ये बात थोड़ी हजम नहीं हुई। लेकिन होने को कुछ भी हो सकता है!

सारा अली खान को किया फेल…
Instagram पर इस Reel को @newz_yatra ने पोस्ट करते हुए लिखा- मोनालिसा ने सारा अली खान को भी फेल कर दिया था सुंदरता के नाम पर! इस Reel को खबर लिखें जाने तक 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं पोस्ट पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट भी किया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...