17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedबेटे के साथ ऐसे कपड़े पहनकर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा चारों तरफ होने...

बेटे के साथ ऐसे कपड़े पहनकर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा चारों तरफ होने लगीं बातें

Published on

आपने मलाइका अरोड़ा को अपनी गर्ल गैंग और बॉयफ्रेंड के साथ हैंगआउट करते हुए कई बार देखा होगा। इस दौरान की तस्वीरें भी आपको अच्छे से याद होंगी। क्योंकि हर बार ये बाला ऐसे-ऐसे सिजलिंग लुक्स में स्पॉट होती है कि हफ्तों तक उनके कपड़ों की चर्चा चलती रहती है। हालांकि, इस बार जब वो अपने बेटे के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं, तो उनका ऐसा लुक नजर आया कि एक बार फिर बातें शुरू हो गईं।

काले कपड़े और सुर्ख लाल लब
मलाइका ने इस बार अपने युजअल फुल रिवीलिंग क्लोद्स से उलट कपड़े चुने थे। सबसे पहले अगर कलर की बात करें, तो इस हसीना ने अपने लिए ऑल ब्लैक लुक सिलेक्ट किया था। इस पूरे लुक में अगर कोई चीज हटकर नजर आ रही थी, तो वो रेड लिप्स्टिक थी, जो अपीयरेंस में सेंशुअल टच एड करती लगी।

कर्वी फिगर पर पहना पावर सूट
इस हसीना ने इस बार ड्रेसेस की जगह पावर सूट चुना था। हालांकि, ओवरसाइज के ट्रेंड से हटकर उन्होंने ऐसा सेट चुना था, जो उनके कर्वी फिगर की फिटिंग का था। सूट में नीचे फ्लेयर्ड पैंट्स थीं, वहीं ऊपर ब्लेजर स्टाइल जैकेट। इसे मलाइका ने लो-कट नेकलाइन के टॉप के साथ पेयर किया था। वहीं पैरों में उन्होंने चंकी हील्स वेअर की थीं।

एक भी बार नहीं की टॉप को दिखाने की कोशिश
इसमें कोई शक नहीं कि सूट सेट मलाइका को पूरा कवर किया हुआ था, लेकिन ये भी साफ था कि उन्होंने अंदर जो टॉप पहना था, वो हद से ज्यादा बोल्ड था। हालांकि, बेटे के साथ पहुंचीं मलाइका ने एक भी बार जैकेट को हटाकर कैमरे के लिए पोज देते हुए इसे फ्लॉन्ट नहीं किया। इससे उलट वो पूरे समय काफी ध्यान से अपर जैकेट को संभालती दिखीं।

तो क्यों था ये अलग?
अगर आप उन लोगों में से एक हैं, जो अक्सर मलाइका के फोटोज देखते रहते हैं, तो आपको ये मालूम ही होगा कि ये बाला जब भी बोल्ड फिट एंड कट के कपड़े पहनती है, तो उन्हें फ्लॉन्ट करने से हिटकिचाती भी नहीं है। हालांकि, इस बार उन्होंने जिस तरह से इससे उलट अपनी अप्रोच रखी वो बातों का विषय बन गया।

और भाई जरा पर्स की कीमत जान लें
मलाइका ने इस बार अपने हाथों में खास तरह का क्लच कैरी किया था। लेदर मेड ये पर्स लग्जरी लेबल फेंडी का था। पायथन स्किन टेक्सचर के हैंडल वाले बैग की कीमत 3,290 डालर्स है। भारतीय मुद्रा में अगर इसे तब्दील किया जाए, तो ये प्राइस करीब 2,69,778 रुपये के बराबर होती है। जी हां, इतने अमाउंट में आप आसानी से विदेश की यात्रा करके आ सकते हैं।

अरहान खान का हैंडसम लुक
एक ओर जहां मलाइका को फैशनेबल क्लोद्स पसंद हैं, वहीं अरहान हमेशा की तरह इस बार भी मिनिमलिस्ट लुक में नजर आया। अपनी मां से एकदम कन्ट्रास्ट लुक रखते हुए इस स्टारकिड ने ऑल वाइट स्टाइल चुनी थी। अरहान ने वाइट जींस, स्लिमफिट शर्ट और सफेद स्नीकर्स पहने थे। लाइट मेसी हेयर वाला अरबाज का ये लाडला इस लुक में हैंडसम नजर आ रहा था।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...