25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedमलाइका अरोड़ा या कुशा कपिला, किसे डेट कर रहे अर्जुन कपूर? रिलेशनशिप...

मलाइका अरोड़ा या कुशा कपिला, किसे डेट कर रहे अर्जुन कपूर? रिलेशनशिप की खबरों एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Published on

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से वो मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। दोनों को वेकेशन से लेकर इवेंट तक में साथ में देखा गया है। इसके बाद पिछले कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में रही हैं। इसी बीच अब एक्टर का नाम कुशा कपिला के साथ जुड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने अपने इस रिश्ते पर सफाई भी दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट की मानें तो कुशा ने अपने इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट जर्नल पर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि वो हर दिन अपने बारे में काफी बकवास सुनती हैं। उन्हें अपना फॉर्मल इंट्रोडक्शन देते हुए इस पर बात की। वो कहती हैं कि जब भी कभी वो अपने बारे में ऐसी खबरें पढ़ती हैं तो बस उम्मीद और दुआ करती हैं कि उनकी मम्मी ये सब ना पढ़ें। वो मानती हैं कि उनकी सोशल लाइफ पहले से ही खराब चल रही है।

पार्टी में एक साथ दिखे थे अर्जुन कपूर और कुशा
इससे परे अगर अर्जुन कपूर और कुशा कपिला के रिलेशनशिप की अफवाह के बारे में बात की जाए कि ये कब और कैसे शुरू हुई तो इसकी शुरुआत एक पार्टी से शुरू हुई। इनके अफेयर चर्चे तब तेज हो गए जब करण जौहर के घर की पार्टी में दोनों पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर भी वहां मौजूद थे। हालांकि, इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा नहीं दिखी थीं। फोटो में अर्जुन को देखा गया था कि वो कुशा की ओर देख रहे थे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा ने जोर पकड़ लिया।

तलाकशुदा हैं कुश कपिला, 6 साल में टूटा पति से रिश्ता
आपको बता दें कि कुशा कपिला पहले से ही शादीशुदा हैं। उनका तलाक हो चुका है। उन्होंने 6 साल पहले जोरावर अहलूवालिया के साथ सात फेरे लिए थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और वो अलग हो गए। कुशा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि वो अपने पति से सहमति से अलग हुई थीं। इनकी लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही है। दोनों ने 2012 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पार्टी में ही दोनों में दोस्ती हुई थी और फिर वो एक-दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद दोनों करीब 5 साल तक रिश्ते में रहे फिर 2017 में शादी कर ली।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...