12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedमल्लिका शेरावत ने 'बायकॉट पठान' वालों को दिखाया ठेंगा, ऑरेंज बिकीनी में...

मल्लिका शेरावत ने ‘बायकॉट पठान’ वालों को दिखाया ठेंगा, ऑरेंज बिकीनी में दिखा दिए सारे पोज़

Published on

मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं। इस बार मल्लिका शेरावत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जो किया है उससे सीधे-सीधी उन्होंने दीपिका पादुकोण के हेटर्स से पंगा ले लिया है। ऐसा लग रहा है जैसे मल्लिका शेरावत ने बिना कुछ कहे या लिखे ही ‘पठान’ और दीपिका पादुकोण के विरोधियों को करारा जवाब दे डाला है।

मल्लिका की दबंगई लोगों को हजम नहीं हो रही
दरअसल Mallika Sherawat इस वक्त चर्चा में हैं अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में मल्लिका शेरावत ऑरेंज कलर की बिकीनी में नजर आ रही हैं। मल्लिका की यही दबंगई लोगों को हजम नहीं हो रही।

मल्लिका शेरावत ने सीधे-सीधे ‘बायकॉट पठान’ वालों से पंगा ले लिया
दरअसल, पिछले कुछ समय से ऑरेंज बिकीनी को लेकर खूब बवाल मचा हुआ है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ का फर्स्ट सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ में एक्ट्रेस ने एक सीन में ऑरेंज बिकीनी पहन रखी थी। इसे लोगों ने भगवा बिकीनी कहते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही। लोगों को बिकीनी का भगवा रंग बिल्कुल पसंद नहीं आया। अब अपने बोल्ड इमेज के लिए फेमस रहीं ‘मर्डर’ एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने सीधे-सीधे ‘बायकॉट पठान’ वालों से पंगा ले लिया है।

लोगों ने कहा- बिना कुछ कहे मल्लिका फिल्म पठान को सपोर्ट कर रहीं
मल्लिका ने ऑरेंज यानी भगवा कलर की बिकीनी में एक नहीं बल्कि चार तस्वीरें शेयर की हैं। मल्लिका पूल में इसी ऑरेंज बिकीनी में नजर आ रही हैं। यूजर्स ने कहा है कि वह बिना कुछ कहे हुए ही फिल्म पठान को सपोर्ट कर रही हैं। एक ने कहा है- अब अंधभक्त बुआजी का बायकॉट नहीं करेंगे, क्योंकि इन्होंने भी भगवा कलर की बिकीनी पहनी है।

ऑरेंज बिकीनी में पूल के अंदर मटकती दिख रहीं मल्लिका
इन तस्वीरों में मल्लिका ऑरेंज बिकीनी में पूल के अंदर खूब मटकती नजर आ रही हैं। मल्लिका का इन तस्वीरों पर यूजर्स से उन्हें खूब जमकर तारीफें मिल रही हैं। लोगों ने उन्हें गॉरजस बिकीनी क्वीन और हॉट कहा है।

फिल्म से गाने को हटाने पर लोग कर रहे बात
याद दिला दें कि फिल्म ‘पठान’ के ‘बेशरम रंग’ गाने में दीपिका के भगवा बिकीनी पर लोगों ने जमकर बवाल काटा है। कुछ लोगों से फिल्म के खिलाफ उठती आवाजें धीरे-धीरे देशभर में विकराल रूप लेने लगी। लोग जमकर इस फिल्म का विरोध और बायकॉट पठान के लिए आवाज उठा रहे हैं। कई जगहों पर कहा गया है कि फिल्म से इस गाने को अगर हटाया नहीं गया तो उनके इलाके में फिल्म रिलीज नहीं होगी। पिछले दिनों गुजरात में बजरंग दल ने भी एक मॉल के अंदर इसी मुद्दे को लेकर जमकर तोड़फोड़ मचाया था और फिल्म रिलीज से पहले इस गाने को हटाने की बात कही थी।

शाहरुख ने जांबाज और देशभक्त पठान की भूमिका से सबका दिल जीता
इस फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है और ट्विटर पर लोगों ने इसकी तारीफ भी की है। फिल्म के ट्रेलर में जहां शाहरुख एक जांबाज और देशभक्त पठान की भूमिका से सबका दिल जीत रहे हैं वहीं ज़ॉन अब्राहम फिल्म के सबसे खतरनाक विलन की भूमिका में नजर आए हैं

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...