12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedमिलिए दुनिया के इन 10 सबसे अमीर लोगों से... कई देशों की...

मिलिए दुनिया के इन 10 सबसे अमीर लोगों से… कई देशों की GDP से ज्यादा रखते हैं दौलत

Published on

नई दिल्ली

अमीर होना कौन नहीं चाहता। हर कोई चाहता है कि उसके पास खूब सारा पैसा हो। लेकिन आपसे एक सवाल पूछा जाए कि आप कितना अमीर होना चाहते हो, तो आपका क्या जवाब होगा? कोई कहेगा कि मेरे पास 1 करोड़ रुपये हो। कोई कहेगा 10 करोड़ तो कोई 50 करोड़ का मालिक बनना चाहेगा। लेकिन क्या आपने कभी अपने राज्य या देश का सबसे अमीर शख्स बनने का सपना देखा है? और क्या आप पूरी दुनिया में सबसे अमीर शख्स बनना चाहते हैं? जाहिर है इसके लिए आपको पहले यह जानना होगा कि इन लोगों के पास कितना पैसा है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया के 10 सबसे अमीर लोग कौन हैं और इनके पास कितना पैसा है?

1. एलन मस्क
एलन मस्क इस समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एलन मस्क टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स के मालिक हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार एलन मस्क की नेटवर्थ इस समय 229 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है। इस साल अब तक एलन मस्क की नेटवर्थ में 91.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

2. बर्नार्ड अर्नोल्ट
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बर्नार्ड अर्नोल्ट दूसरे स्थान पर हैं। वे मोएट हेनेसी लुइस वुइटन (LVMH) के सीईओ और अध्यक्ष हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी प्रोडक्ट कंपनी है। इस कंपनी में करीब 70 प्रसिद्ध फैशन और सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड शामिल हैं। बर्नार्ड अर्नोल्ट की नेटवर्थ इस समय 173 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 11.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

3. जेफ बेजोस
जेफ बेजोस दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। बेजोस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन के फाउंडर हैं। जेफ बेजोस की संपत्ति इस समय 162 अरब डॉलर है। इस साल बेजोस की संपत्ति में 55.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

4. लैरी एलिसन
साल 1977 में लैरी एलिसन ने सॉफ्टवेयर फर्म ओरेकल की सह-स्थापना की थी। लैरी एलिसन इस समय दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ इस समय 139 अरब डॉलर है। इस साल अब तक लैरी एलिसन की संपत्ति में 46.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

5. बिल गेट्स
बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और चेयरमैन हैं। बिल गेट्स संपत्ति दान करने के लिए भी जाने जाते हैं। उनके फाइनेंशियल टिप्स काफी फेमस हैं। वे इस समय दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस समय उनकी नेटवर्थ 128 अरब डॉलर है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 18.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

6. लैरी पेज
लैरी पेज और उनके साथी सर्गेई ब्रिन ने 1998 में गूगल की स्थापना की थी। 2001 तक पेज कंपनी के सीईओ थे। वे एक प्रमुख शेयरधारक के रूप में कंपनी पर महत्वपूर्ण नियंत्रण रखते हैं। लैरी पेज की संपत्ति इस समय 122 अरब डॉलर है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 39.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

7. वॉरेन बफेट
वॉरेन बफेट इतिहास के सबसे कुशल निवेशकों में से एक माने जाते हैं। वे बर्कशायर हैथवे के प्रमुख हैं। यह एक डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो वाला इन्वेस्टमेंट ग्रुप है। वॉरेन बफेट की संपत्ति इस समय 122 अरब डॉलर है। इस साल उन्होंने अपनी नेटवर्थ में 14.1 अरब डॉलर जोड़े हैं।

8. सर्गेई ब्रिन
आज आप जो सर्च इंजन गूगल देख रहे हैं, वह सर्गेई ब्रिन और लैरी पैज ने साथ मिलकर बनाया था। ब्रिन गूगल के फाउंडर हैं। सर्गेई ब्रिन की संपत्ति इस समय 116 अरब डॉलर है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 36.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

9. स्टीव बाल्मर
बाल्मर माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ हैं। उन्होंने 2014 में यह पद छोड़ दिया था। वे विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने वाली कंपनी Redmond में शेयरधारक हैं। बाल्मर की संपत्ति इस समय 116 अरब डॉलर है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 30.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

10. मार्क जुकरबर्ग
मार्क जुकरबर्ग फेसबुक के सीईओ हैं। जुकरबर्ग की संपत्ति इस समय 108 अरब डॉलर है। इस साल अब तक उनकी नटवर्थ में 62.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...