17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedछह दिन से हो रही मीटिंग, CBFC के ख‍िलाफ कोर्ट जा सकते...

छह दिन से हो रही मीटिंग, CBFC के ख‍िलाफ कोर्ट जा सकते हैं मेकर्स, पोस्‍टपोन होगी ‘ओह माय गॉड 2’?

Published on

अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘ओह माय गॉड 2’ की रिलीज को अब बस 13 दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक सेंसर बोर्ड ने फिल्‍म को सर्टिफिकेट नहीं दिया है। यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर 11 अगस्‍त को सनी देओल की ‘गदर 2’ के साथ क्‍लैश करने वाली है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स फिल्‍म को पोस्‍टपोन करने और केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के ख‍िलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। सेंसर बोर्ड ने पहले फिल्‍म को रिव्‍यू कमेटी के पास भेजा था, जिसमें इसे ‘थोड़ा विवादित’ बताया गया है। ऐसे में बोर्ड फिल्‍म को A सर्टिफिकेट देने की तैयारी में है, लेकिन मेकर्स इससे नाराज हैं। हालात ऐसे हैं, कि बीते छह दिन से मेकर्स और सेंसर बोर्ड के अध‍िकारियों के बीच लगातार बैठक हो रही है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है।

अमित राय के डायरेक्‍शन में बनी ‘OMG 2’ को उम्‍मीद थी कि 15 अगस्‍त के मौके पर रिलीज के कारण उसे सिनेमाघरों में अध‍िक दर्शक मिलेंगे। लेकिन अब चर्चा है कि मेकर्स फिल्‍म की रिलीज को पोस्‍टपोन करने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी वजह यही है कि मेकर्स पहले तो फिल्‍म को A सर्टिफिकेट दिए जाने से नाराज हैं। उनका मानना है कि फिल्‍म एक जरूरी सामाजिक मुद्दे पर बनी है, ऐसे में A सर्टिफिकेट मिलने से दर्शकों का एक बड़ा वर्ग फिल्‍म को नहीं देख पाएगा। इसके साथ ही वह फिल्‍म में लगाए गए 20 कट्स से भी खुश नहीं हैं। छह दिनों से सेंसर बोर्ड के अध‍िकारियों और मेकर्स के बीच सहमति बनाने के लिए बैठक हो रही है। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। ऐसे में चर्चा ये भी है कि मेकर्स कोर्ट का रुख कर सकते हैं।

अभी बाकी है फिल्‍म का प्रमोशन और ट्रेलर रिलीज
साल 2012 में आई फिल्‍म ‘ओह माय गॉड’ की इस सीक्‍वल फिल्‍म में Akshay Kumar के साथ Pankaj Tripathi, Yami Gautam और Arun Govil लीड रोल में हैं। फिल्‍म का टीजर और दो गाने रिलीज हो चुके हैं। लेकिन अभी तक प्रमोशन का काम शुरू नहीं हुआ है और न ही ट्रेलर रिलीज किया गया है। एक बार सेंसर बोर्ड से अप्रूवल मिलने के बाद ही प्रमोशन का काम शुरू किया जाना है। लेकिन हो रही देरी के कारण मेकर्स को यहां भी समस्‍या आ रही है।

सेक्‍स एजुकेशन पर अटकी मेकर्स और सेंसर बोर्ड की सूई
‘ईटाइम्‍स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्‍म सेक्‍स एजुकेशन के मुद्दे पर चर्चा करती है। मेकर्स की चाहत यही है कि हर उम्र का दर्शक इसे देखे और और इस सामाजिक मुद्दे पर चर्चा करे। लेकिन सेंसर बोर्ड ‘आद‍िपुरुष’ और हालिया हॉलीवुड रिलीज ‘ओपेनहाइमर’ के कारण हुई फजीहत के बाद फूंक-फूंककर कदम रखना चाहता है। फिल्‍म में अक्षय कुमार भगवान श‍िव के अवतार बने हैं, जबकि पंकज त्र‍िपाठी श‍िव भक्‍त के रोल में हैं।

‘OMG 2’ को पोस्‍टपोन करने की तैयारी
नई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मेकर्स अब OMG 2 की रिलीज को पोस्‍टपोन करने की तैयारी में हैं, ताकि सेंसर बोर्ड से विवाद का निपटारा भी हो जाए और प्रमोशन के लिए भी वक्‍त मिले। वैसे, यह पहला मौका नहीं है कि जब सेंसर बोर्ड ने किसी फिल्‍म को रिव्‍यू कमिटी को भेजा हो। इससे पहले शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की ‘उड़ता पंजाब’ को भी रिव्‍यू कमिटी के पास भेजा गया था, जिसके बाद ही इसे रिलीज के सर्टिफिकेट दिया गया।

होमोफोबिया पर आधारित है ‘OMG 2’ की कहानी?
‘OMG 2’ की कहानी को लेकर एक ‘रेडिट’ यूजर ने दावा किया था कि यह होमोफोबिया पर आधारित है। इसके मुताबिक, फिल्‍म में पंकज त्र‍िपाठी का किरदार एक होमोसेक्‍सुअल स्‍ट‍ूडेंट की आत्‍महत्‍या से आहत हो जाता है। इस स्‍टूडेंट ने तानों से तंग आकर ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। इसके बाद वह फोमोफोब‍िया पर लोगों का जागरूक करने का जिम्‍मा उठाते हैं। जाहिर तौर पर इसमें उन्‍हें समस्‍या आती है, और तब श‍िव भक्‍त पंकज त्र‍िपाठी की मदद के लिए खुद महादेव अवतार लेते हैं।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...