17.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप और LIC के अधिकारी के बीच मुलाकात, क्या निवेशकों के...

अडानी ग्रुप और LIC के अधिकारी के बीच मुलाकात, क्या निवेशकों के लिए है खतरा?

Published on

नई दिल्ली,

सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और अडानी ग्रुप के टॉप अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई है. LIC के चेयरमैन एमआर कुमार ने इस बात की जानकारी दी है. रविवार को नई दिल्ली में एक्चुअरीज के 22वें वैश्विक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि बीमा कंपनी के अधिकारियों ने अडानी समूह के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की है. अडानी समूह की कंपनियों में एलआईसी ने बड़ा निवेश किया है. इस वजह से जब कंपनियों के शेयर टूट रहे थे, तो LIC विपक्ष के निशाने पर थी.

एमआर कुमार ने कहा कि मैं केवल इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि बातचीत विभाग से हुई है. लेकिन अभी आप कुछ भी नहीं कह सकते हैं. लेकिन हां, हमने एक बैठक की है और हम इस बैठक को लेकर काफी खुश हैं.’ पिछले महीने अर्निंग कॉन्फ्रेंस में कहा था कि LIC का मैनजमेंट अडानी ग्रुप के प्रबंधन से मुलाकात कर कंपनियों के गिरते शेयरों को लेकर स्पष्टीकरण मांगेगा.

हिंडनबर्ग का आरोप
हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को पब्लिश अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह पर शेल फर्मों के माध्यम से स्टॉक हेरफेर और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. 24 जनवरी को प्रकाशित रिपोर्ट ने अडानी के शेयरों में भारी उथल-पुथल मचा दी. इस वजह ग्रुप की कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन (Mcap) में लगभग 60-70 प्रतिशत की गिरावट आ गई थी. हालांकि, अडानी ग्रुप ने इसे खारिज कर दिया था.

अडानी ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी
LIC ने अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से सात में निवेश किया है. अडानी ग्रीन एनर्जी में इसकी 1.28 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 9.14 फीसदी हिस्सेदारी है. पिछले एक महीने में अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 25.36 फीसदी की तेजी आई है. शुक्रवार को अडानी पोर्ट्स के शेयर करीब 10 फीसदी बढ़कर 684.35 रुपये पर बंद हुए. जबकि अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 5 फीसदी उछलकर 562 रुपये पर बंद हुए.

शेयरधारकों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं
बीटी टीवी के साथ बातचीत में कुमार ने कहा कि मैं शेयरधारकों और पॉलिसीधारकों को बताना चाहूंगा कि चिंता की कोई बात नहीं है. पॉलिसीधारकों, शेयरधारकों के लिए एक प्रतिशत भी जोखिम नहीं है. निवेश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. यह इतनी बड़ी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि ये समुद्र में सिर्फ एक बूंद जैसा है. मुश्किल दौर से गुजर रहे अडानी ग्रुप में बीमा कंपनी का निवेश वैल्यू 9,000 करोड़ रुपये बढ़कर 39,068.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

सुप्रीम कोर्ट ने बनाई है समिति
हाल ही में शीर्ष अदालत ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड न्यायाधीश की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय समिति नियुक्त की है. सेबी के साथ, समिति इस बात की समानांतर जांच करेगी कि अडानी समूह या अन्य कंपनियों ने पूंजी बाजार के नियमों का उल्लंघन किया है या नहीं. एक बड़े फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय पूंजी बाजार को नियंत्रित करने वाले नियामक तंत्र की समीक्षा का आदेश दिया है.

Latest articles

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...