20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedMeta का बड़ा ऐलान, TikTok बैन होते ही पेश कर दिया नया...

Meta का बड़ा ऐलान, TikTok बैन होते ही पेश कर दिया नया ऐप Edit, जानिए खास फीचर्स

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका में TikTok कुछ समय के लिए बैन रहा. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप के इंटरवेंशन के बाद फ़िलहाल TikTok फिर से काम करना शुरू कर चुका है. लेकिन अब TikTok को कंपनी की 50% ओनरशिप अमेरिका की ही होगी. बहरहाल, इंस्टाग्राम ने मौके का फायदा उठाते हुए एक नए ऐप का ऐलान कर दिया है.

अगर आपको याद हो तो जब भारत में TikTok बैन हुआ था उसके तुरंत बाद Instagram ने Reels लॉन्च कर दिया. ऐसे ही जब भारत में X (पहले Twitter) बैन हुआ था तो उसके बाद तुरंत Meta ने Thread ऐप लॉन्च कर दिया जो X का राइवल है. हालांकि कुछ दिन की पॉपुलैरिटी के बाद ये ऐप फीका पड़ गया.

Reels के साथ ऐसा नहीं हुआ, भारत में TikTok बैन होने के बाद अब शॉर्ट वीडियो वाला गैप Insta Reels ने शानदार तरीके से फ़िल किया है. आप इसे कॉपी कहें या मौके का फायदा उठाना, इस बार भी कंपनी ने ऐसा ही किया है.

TikTok के साथ ही अमेरिकी ऐप स्टोर और प्ले स्टोर से CapCut ऐप को भी हटा लिया गया. क्योंकि ये ऐप भी TikTok का ही है जिसे Bytedance ने बनाया है. Instagram ने इस मौके का फायदा बखूबी उठाया है.

Instagram की पेरेंट कंपनी Meta ने एक नया ऐप Edit पेश कर दिया है. इस ऐप को CapCut का क्लोन बताया जा रहा है. बता दें कि CapCut एडिटिंग ऐप Bytedance का है जिसका TikTok है. अमेरिका में TikTok और CapCut बेहद पॉपुलर हैं. Instagram हेड Adam Mosseri ने कहा है कि Edit ऐप अगले महीने से iOS पर आ जाएगा और बाद में इसे एंड्रॉयड के लिए भी लॉन्च किया जाएगा.

Edit ऐप पूरी तरह से मोबाइल वीडियो एडिटिंग सॉफ़्टवेयर है. कंपनी ने कहा है कि ये क्रिएटर्स के लिए बेस्ट पॉसिबल टूल है. इसमें ऐप में क्रिएटिव टूल्स मिलेंगे. इसमे कई टैब्स होंगे जिनमे इंस्पिरेशन भी होगी जहां कई तरह के आईडियाज होंगे.

इस ऐप से एडिट किए गए वीडियोज का ड्राफ्ट भी दोस्तों के साथ शेयर किया जा सकेगा. यानी आधी एडिट वीडियो भी कोलैब के लिए किसी दोस्ता या कंपनी को भेजा जा सकता है ताकि वो एडिटेड वीडियो में और भी शॉट्स ऐड किए जा सकें. Instagram के मुताबिक़ क्रिएटर्स ये भी जान सकेंगे कि Edit ऐप के ज़रिए एडिट किए गए वीडियोज इंस्टाग्राम पर पब्लिश करने के बाद कैसा परफॉर्म कर रहे हैं.

कंपनी ने ये साफ़ किया है कि Edit ऐप कैज़ुअल वीडियो मेकर्स से ज्यादा क्रिएटर्स को फ़ोकस में रख कर बनाया गया है. यानी इसमें क्रिएटर्स से जुड़े टूल्स होंगे जो रील्स एडिट करने में हेल्फ करेंगे. यहां डैशबोर्ड भी होगा जहां से वीडियो एडिट का ट्रैक रखा जा सकेगा. ग़ौरतलब है कि 2020 में जब भारत में TikTok बैन हुआ था तब इंस्टाग्राम ने तुरंत ही Reels लॉन्च कर दिया जो TikTok के राइवल की तरह था.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...