4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedमिया खलीफा होंगी बिग बॉस की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट? जानें सच

मिया खलीफा होंगी बिग बॉस की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट? जानें सच

Published on

बिग बॉस सीजन 16 को शुरू हुए 50 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि शो का पहला वाइल्ड कार्ड एंट्री कौन होगा? हम क्या अब तो घर के लोग ही कोई नया चेहरा देखने के लिए तड़प रहे हैं. अफवाहें तो कई लोगों की उड़ रही हैं, लेकिन हाल ही में हर साल की तरह इस बार भी कहा जाने लगा कि अडल्ट मूवी स्टार मिया खलीफा रिएलिटी शो में एंट्री लेंगी. ये अफवाह मिया तक भी पहुंची. जिसे सुनकर एक्ट्रेस ने भी रिएक्ट किया है, अब उनका ट्वीट वायरल हो रहा है.

बिग बॉस में आएंगी मिया
वैसे ये पहली बार नहीं है जब मिया खलीफा के रिएलिटी शो का हिस्सा बनने की अफवाह उड़ी हो. इससे पहले भी कई बार ये खबर फैलाई जा चुकी है कि मिया बिग बॉस में एंट्री लेंगी. साल 2015 में भी मिया खलीफा का नाम ट्रेंड में आ गया था. कहा यहां तक जाने लगा था कि बिग बॉस के मेकर्स ने मिया से कॉन्टेक्ट किया है, ताकि वो शो में शामिल हों. लेकिन मिया ने हर बार इस खबर का सामने से खंडन किया.

वायरल हुआ पुराना ट्वीट
अब एक बार फिर मिया का नाम सोशल मीडिया के गलियारों के चक्कर काट रहा है. वहीं उनका एक पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है. जहां बिग बॉस में आने को लेकर मिया सभी अटकलों पर विराम लगाया था. वहीं जिसने भी ये अफवाह फैलाई थी, उसे फायर करने की बात कही थी. मिया ने लिखा था- चलिए एक बात साफ कर लेते हैं. मैं कभी इंडिया में कदम नहीं रखने वाली हूं. तो जिसने भी ये कहा है कि मैंने बिग बॉस में रहने का इंटरेस्ट शो किया है, उसे निकाल देना चाहिए.

ये ट्वीट भले 2015 का हो, यानी 7 साल पुराना, लेकिन जब भी मिया के शो पर आने की अफवाह फैलती है, फैंस खुद ही इस ट्वीट को वायरल करने लग जाते हैं. जिससे उनके बिग बॉस में शामिल होने की अफवाह झूठ साबित हो जाती है. मालूम हो कि हाल ही में टीवी एक्टर फहमान खान शो का हिस्सा बने थे. वो एक दिन के लिए ही आए थे, लेकिन सभी को लगा वो सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री हैं. उनके जाने से सभी के चेहरे पर मायूसी छा गई थी. लेकिन शो के आधा सीजन बीत जाने के बाद सभी को इंतजार है कि कौन होगा जो पहले वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री लेगा.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...