10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedचुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, भारत में सभी द्वीपों...

चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, भारत में सभी द्वीपों पर कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

Published on

नई दिल्‍ली ,

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर एक और बड़ा तोहफा दिया है. भारत के लक्षद्वीप द्वीप में एंड्रोट और कल्पेनी द्वीप के लिए 15.3 रुपये प्रति लीटर, कावारत्ती और मिनिकॉय के लिए 5.2 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है. पेट्रोल और डीजल के दाम में यह कटौती आज से प्रभावी है.

पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी कटौती के बाद अब लक्षद्वीप के सभी द्वीपों पर पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये/लीटर और डीजल के दाम 95.71 रुपये/लीटर होगी. बता दें कि बीते दिन केंद्र सरकार ने पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी. यह फैसला चुनाव आयोग के लोकसभा चुनाव की तारीख ऐलान से ठीक पहले लिया गया है.

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है. वहीं लक्ष्‍यद्वीप में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे नेता है, जिन्होंने #Lakshadweep वासियों को अपना परिवार माना है.

सोशल मीडिया एक्‍स पर पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी कटौती की जानकारी है. मंत्रालय ने कहा कि लक्षद्वीप में, IOCL चार द्वीपों कवरत्ती, मिनिकॉय, एंड्रोट और कल्पेनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करता है. IOCL के कवरत्ती और मिनिकॉय में डिपो हैं. इन डिपो में आपूर्ति केरल के कोच्चि में IOCL डिपो से की जाती है.

क्‍यों हुई इतनी भारी कटौती?
पेट्रोल के दाम में भारी कटौती का ऐलान करते हुए मंत्रालय ने कहा कि बहुत कम और अव्यवहार्य मात्रा के कारण लक्षद्वीप डिपो में पूंजीगत व्‍यय की वसूली के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम में 6.90 रुपये प्रति लीटर की राशि शामिल की गई थी. यह पिछले तीन साल से शामिल थी, लेकिन अब वसूली पूरी होने के बाद इसे हटाया जा रहा है. इससे पेट्रोल और डीजल की आरएसपी लगभग 6.90 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी, जिससे ग्राहक को लाभ मिलेगा.

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये हो गई है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...