10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedसुबह मोदी और फिर शाम को इकॉनमिक सर्वे ने किया इशारा... बजट...

सुबह मोदी और फिर शाम को इकॉनमिक सर्वे ने किया इशारा… बजट में इनकम टैक्स छूट पक्का मिल रही!

Published on

नई दिल्‍ली

वित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण बुधवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करेंगी। उम्‍मीद है कि इसमें आम आदमी को वित्‍त मंत्री इनकम टैक्‍स में छूट की सौगात दें। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद शाम को इकॉनमिक सर्वे 2023 भी इस ओर सिग्‍नल देता है। इकॉनमिक सर्वे 2023 कहता है कि अप्रैल से नवंबर 2022 के दौरान डायरेक्‍ट टैक्‍स में 26 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। सालाना आधार पर यह ग्रोथ देखने को मिली है। कॉरपोरेट टैक्‍स और पर्सनल इनकम टैक्‍स में बढ़त के कारण यह मुमकिन हुआ है। यह वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए बजट में मिडिल क्‍लास को इनकम टैक्‍स में छूट देने की गुंजाइश पैदा करेगा। सुबह प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बजट में लोगों को राहत मिलने के संकेत दिए। सीतारमण भी बातों-बातों में खुद को मिडिल क्‍लास से जोड़ चुकी हैं। वित्‍त मंत्री कह चुकी हैं कि वह लोगों की तकलीफ को समझती हैं। तमाम जानकार भी कह रहे हैं कि इस बजट में सीतारमण इनकम टैक्‍स में छूट का ऐलान कर सकती हैं। तो क्‍या माना जाए कि यह अब तय है कि लोगों को कल बड़ी राहत मिलेगी।

क्‍या कहते हैं इकॉनम‍िक सर्वे के आंकड़े?
इकॉनमिक सर्वे के अनुसार, वित्‍त वर्ष 2022-23 के दौरान पहले 8 महीनों में प्रमुख डायरेक्‍ट टैक्‍सेज में ग्रोथ दर्ज की गई है। वित्‍त वर्ष 2020-21 में कोरोना की महामारी के दौरान इसमें गिरावट आई थी। हालांकि, अब दोबारा इसमें इजाफा हुआ है। डायरेक्‍ट टैक्‍स में इन 8 महीनों के दौरान 26 फीसदी ग्रोथ दर्ज की गई है।

कई मीड‍िया र‍िपोर्टों में पहले से हैं अटकलें
इस तरह की कई मीडिया रिपोर्टें आ चुकी हैं कि बजट 2023 में सरकार इनकम टैक्‍स में छूट दे सकती है। डायरेक्‍ट टैक्‍स कलेक्‍शन में जोरदार बढ़त सरकार को यह सौगात देने के लिए मौका देगी। उसके हाथ खुल पाएंगे कि वह बेसिक टैक्‍स एक्‍जेम्‍पशन लिमिट को बढ़ा सके। पिछले कई सालों से इनकम टैक्‍स लिमिट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अभी इनकम टैक्‍स की दो व्‍यवस्‍थाएं हैं। नई इनकम टैक्‍स व्‍यवस्‍था में दरें कम हैं। लेकिन, इसके लिए करीब 70 तरह के एक्‍जेम्‍पशन और डिडक्‍शन से हाथ धोना पड़ता है। यही कारण है बहुत कम लोगों ने नई इनकम टैक्‍स व्‍यवस्‍था को चुना है। अगर टैक्‍स योग्‍य इनकम 5 लाख रुपये से कम है तो दोनों ही व्‍यवस्‍थाओं में टैक्‍स देने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...