11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedमौसमी चटर्जी ने कपिल शर्मा को लगाई डांट, कृष्‍णा अभ‍िषेक ने जोड़...

मौसमी चटर्जी ने कपिल शर्मा को लगाई डांट, कृष्‍णा अभ‍िषेक ने जोड़ लिए हाथ, कीकू शारदा भूल गए लाइन

Published on

‘द कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्‍त मजा आने वाला है। शो में दिग्‍गज एक्‍ट्रेस रीना रॉय और मौसमी चटर्जी मेहमान बनकर आने वाली हैं। अब तक आपने शो में कपिल की ऑनस्‍क्रीन सासू मां को ही लाइन भूलते हुए देखा होगा। लेकिन इस बार कुछ ऐसा होने वाला है कि बच्‍चा यादव यानी कीकू शारदा जहां अपनी लाइन भूल जाते हैं, वहीं कृष्‍णा अभ‍िषेक भी मौसमी चटर्जी के सामने हाथ जोड़ लेते हैं। हंसी के ठहाकों का ऐसा दौर शुरू होता है कि कॉमेडियन के जोक्‍स से ज्‍यादा दिग्‍गज एक्‍ट्रेस की बातें सुनकर आप पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। आलम ऐसा कि खुद कपिल शर्मा सेट पर देर आने के लिए मौसमी चटर्जी से फटकार खाते हैं।

मेकर्स की ओर से 1 मिनट 15 सेकेंड का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें Kapil Sharma दिग्‍गज एक्‍ट्रेसेस Reena Roy और मौसमी चटर्जी से पूछते हैं, ‘रोमांटिक सीन करने में कौन शरमाता था ज्‍यादा?’ इस पर मौसमी झट से जवाब देती हैं, ‘जिसको आता नहीं है।’ इसके बाद कपिल पूछते हैं, ‘अच्‍छा आप दोनों में से ज्‍यादा फर्ल्‍ट कौन करता है?’ मौसमी इस पर भी तपाक से कहती हैं, ‘मैं।’

मौसमी चटर्जी ने कपिल शर्मा को लगाई डांट
कपिल इसके बाद Moushumi Chatterjee से कहते हैं कि उनकी बातें बड़ी मजेदार हैं। इस पर मौसमी अपने अंदाज में उन्‍हें प्‍यार से फटकारती भी हैं। वह कहती हैं, ‘क्‍योंकि आपको बहुत फरसत मिल रहा है ना। कपिल शर्मा आए लेट और फिर जब हम पूछ रहे हैं कि भाई वो किधर है तो बोल रहे हैं कि वो पढ़ रहे हैं। मैंने कहा कि आर्टिस्‍ट तो हमलोग हैं, वो क्‍या पढ़ेंगे।’ इस पर कपिल शर्मा की बोलती बंद हो जाती है।

कीकू शारदा की बंद हो गई बोलती
सिर्फ कपिल शर्मा ही नहीं, मौसमी चटर्जी कीकू शारदा और कृष्‍णा अभ‍िषेक की बोलती बंद कर देती हैं। कीकू अपना एक्‍ट कर रहे होते हैं और इस दौरान वह कहते हैं कि क्‍या वह टेबल पर रखा एक केला ले सकते हैं। इस पर मौसमी कहती हैं, ‘ले लो ना, ये भालू के लिए ही है।’ कीकू को इस पर खुद हंसी आ जाती है, वह चुपचाप खड़े हो जाते हैं और कहते हैं कि वह अपनी लाइनें भूल गए हैं।

कृष्‍णा अभ‍िषेक ने जोड़ लिए हाथ
इसके बाद फ्रेम में कृष्‍णा अभ‍िषेक की एंट्री होती है। वह दिग्‍गज एक्‍टर जितेंद्र के गेटअप में स्‍टेज पर आते हैं। मौसमी उन्‍हें भी नहीं बख्‍शती हैं। वह कृष्‍णा की हर बात का ऐसा जवाब देती हैं कि वो भी हाथ जोड़ लेते हैं।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...