15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी ने एक झटके में कमाए 29,422 करोड़ रुपये, कमाई में...

मुकेश अंबानी ने एक झटके में कमाए 29,422 करोड़ रुपये, कमाई में सबको छोड़ा पीछे

Published on

नई दिल्ली:

देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मंगलवार को तीन फीसदी से अधिक तेजी आई और यह ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंच गया। इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 3.53 अरब डॉलर यानी करीब 29,422 करोड़ रुपये की तेजी आई। मंगलवार को कमाई के मामले में वह सबसे आगे रहे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 114 अरब डॉलर पहुंच गई है। अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 17.5 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह एशिया के सबसे बड़े रईस हैं।

रिलायंस इडंस्ट्रीज का शेयर मंगलवार को 2,899.65 रुपये पर खुला और 2,987.85 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 3.5% से अधिक तेजी के साथ 2995.00 रुपये तक गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 3,024.80 रुपये है जो इसने चार मार्च को छुआ था। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैश ने रिलायंस के शेयर की बाय रेटिंग जारी रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 2,925 रुपये से बढ़ाकर 3,400 रुपये कर दिया है। इससे कंपनी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। बुधवार को भी कारोबार के दौरान यह 3011.25 रुपये तक गया।

कौन-कौन हैं टॉप 10 में
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक फ्रांसीसी बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट 231 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। दूर-दूर तक कोई उनकी टक्कर में नहीं है। ऐमजॉन के जेफ बेजोस 202 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर हैं। एलन मस्क (192 अरब डॉलर) तीसरे, मार्क जकरबर्ग (175 अरब डॉलर) चौथे और बिल गेट्स (154 अरब डॉलर) पांचवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में स्टीव बालमर (146 अरब डॉलर) छठे, लैरी एलिसन (139 अरब डॉलर) सातवें, वॉरेन बफे (138 अरब डॉलर) आठवें, लैरी पेज (136 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (130 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 97.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में 66.3 करोड़ डॉलर की गिरावट आई।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...