11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedमुलायम की कंप्यूटर को लेकर भविष्यवाणी साबित हो रही सच! विरोधी भी...

मुलायम की कंप्यूटर को लेकर भविष्यवाणी साबित हो रही सच! विरोधी भी हो रहे मुरीद

Published on

नई दिल्ली

देश में राजीव गांधी के वक्त में कंप्यूटर आया था। उस दौर में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने कंप्यूटर और उसकी शिक्षा का विरोध किया था। उनका कहना था कि कंप्यूटर लोगों की नौकरियां खा जाएगा। हालांकि उस वक्त लोगों ने मुलायम की भविष्यवाणी को पॉलिटिकल स्टंट मानकर खारिज कर दिया था। हालांकि आज के दौर में जब ChatGPT के आने से नौकरियों के जाने का खतरा बढ़ गया है, तो अब लोगों को मुलायम सिंह की भविष्यवाणी याद कर रहे हैं।

ChatGPT से नौकरियां जानें का बढ़ा खतरा
रॉयटर्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ChatGPT एक प्रोफेशन राइटर बनकर उभरा है। ChatGPT ने लॉन्च के करीब 2 माह में 200 से ज्यादा किताबें लिख डाली हैं। इन सभी किताबों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon BookStore पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे में लेखकों की रोजी रोटी छिनने का खतरा बढ़ गया है। इतना ही नहीं, ChatGPT जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल फिल्म बनाने से लेकर, होम वर्क करने समेत हर तरह के कामकाज कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को नौकरी जाने का डर सता रहा है। यह उस वक्त में है, जब ChatGPT को लॉन्च हुए मात्र 2 माह हुए हैं। एक्सपर्ट की मानें, तो जब ChatGPT टूल पूरी तरह से काम करने लगेंगे, तो शायद लोगों की नौकरियां न जाएं, लेकिन इतना जरूर है कि नौकरियों के मौके कम हो जाएंगे। यह भारत जैसे देशों के लिए खतरनाक होगा, जहां सबसे ज्यादा युवा आबादी है, जो नौकरियों की तलाश में है।

ChatGPT खुद दे रहा नौकरी खाने की धमकी
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्च फेलो Toby Ord ने ChatGPT इनबिल्ड चैटबॉट को हैक करने की बात कही, तो Chatbot ने जवाब दिया कि वो उसकी पर्सनल जानकारी को लीक कर देगा। इससे उसकी नौकरी पाने की संभावना कम हो जाएगी। हालांकि यह एक मजाकिया बातचीत थी।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...