12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedमुंबई: 80 हजार लेकर मॉडल्स को सेक्स रैकेट में धकेलती थी भोजपुरी...

मुंबई: 80 हजार लेकर मॉडल्स को सेक्स रैकेट में धकेलती थी भोजपुरी एक्ट्रेस

Published on

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के मामले में मुंबई पुलिस ने गोरेगांव के एक होटल से भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है. 24 साल की एक्ट्रेस इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में दलाल के तौर पर काम कर रही थी. कस्टमर के पास मॉडल लड़कियां भेजने के एवज में यह एक्ट्रेस एक रात के 50 हजार से लेकर 80 हजार रुपए तक मांगती थी.

मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच के मुताबिक, टीम को आरे कॉलोनी के इलाके में रॉयल पाम होटल में सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी. पुलिस टीम ने इस आधार पर एक फर्जी कस्टमर बनाकर एक पुलिसकर्मी भोजपुरी एक्ट्रेस के पास भेजा और डील की. जिसमें दलाल बनी एक्ट्रेस ने एक मॉडल के हिसाब 50 से 80 हजार रुपए की मांग की थी.

एक्ट्रेस ने पुलिस के भेजे गए फर्जी कस्टमर को आरे कॉलोनी में स्थित रॉयल पाम होटल में भेजा, जहां पर मॉडल्स पहले से मौजूद थीं. सोशल सर्विस ब्रांच की टीम ने मौके पर ही पैसे लेते हुए आरोपी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया और मौके पर मौजूद 3 मॉडल्स को रेस्क्यू किया.

पुलिस ने बताया कि भोजपुरी एक्ट्रेस लोगों को मॉडल्स सप्लाई करती थी. ये मॉडल्स फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं, लेकिन आर्थिक तंगी जैसे कठिन समय से गुजर रही थीं और उन्हें अपनी लाइफ स्टाइल को मेंटेन बनाए रखने के लिए पैसों की जरूरत थी. ऐसी ही मॉडल्स से भोजपुरी एक्ट्रेस कॉन्टैक्ट करती और उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर करती.

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में पकड़ी गई भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और दलाल ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. वह ‘लैला मजनू’ जैसी भोजपुरी फिल्म समेत और ‘बाप एक नंबरी, बेटा दस नंबरी’ जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो में नजर आ चुकी है. भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा एक्ट्रेस ने हिंदी, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के ओटीटी शो और सॉन्ग एल्बम में भी काम किया है.

फिलहाल सोशल सर्विस ब्रांच ने FIR दर्ज कर आरोपी एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जांच के मुताबिक, आरोपी एक्ट्रेस 6 साल से मुंबई मे रह रही है. लेकिन वह इस सेक्स रैकेट के कारोबार में कब से है? इसकी जानकारी हासिल की जा रही है.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...