27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedदुनियाभर में लग्जरी घरों की कीमत बढ़ने के मामले में चौथे स्थान...

दुनियाभर में लग्जरी घरों की कीमत बढ़ने के मामले में चौथे स्थान पर मुंबई, 18 पायदान की लगाई छलांग

Published on

मुंबई/नई दिल्ली

लक्जरी आवासीय संपत्तियों की कीमत वृद्धि के मामले में दुनियाभर के 46 शहरों में मुंबई चौथे स्थान पर रहा है। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।नाइट फ्रैंक इंडिया ने 2023 की तीसरी तिमाही के लिए प्रमुख वैश्विक शहर सूचकांक’ जारी करते हुए कहा कि मुंबई, बेंगलुरु और नई दिल्ली में प्रमुख आवासीय या लग्जरी घरों की औसत कीमत में जुलाई-सितंबर तिमाही में वृद्धि हुई है।

18 स्थान की लगाई छलांग
नाइट फ्रैंक ने कहा कि मुंबई ने 2023 की तीसरी तिमाही में प्रमुख आवासीय संपत्तियों की कीमतों में चौथी सबसे अधिक सालाना वृद्धि दर्ज की। इससे मुंबई ने 6.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछले साल की समान तिमाही में 22वें स्थान से 18 स्थान की छलांग लगाई है। सूचकांक में नई दिल्ली और बेंगलुरु ने भी वृद्धि की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) 4.1 प्रतिशत वृद्धि के साथ सूचकांक में 10वें स्थान पर पहुंच गया जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 36वें स्थान पर था। बेंगलुरु 2.2 प्रतिशत वृद्धि करते हुए सूचकांक में 17वें स्थान पर आ गया। यह पिछले साल समान तिमाही में 27वें स्थान पर था।

लग्जरी घरों की बिक्री भी बढ़ी
जुलाई में आई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि मुंबई में लग्जरी घरों की बिक्री बढ़ी है। रिपोर्ट में कहा गया था। इसमें 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। जुलाई तक छह महीने में 11,400 करोड़ रुपये की प्रॉपटी बिकी थी। लग्जरी हाउसिंल सेल में बढ़ोतरी का ट्रेंड है। एनरॉक प्रॉपटी कंसल्टेंट की रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 के पहले 9 महीने में देश में लग्जरी घरों की डिमांड में जबरदस्त इजाफा देखा गया है और जनवरी से सितंबर 2023 तक देश के 7 मेट्रो शहरों में 1.50 करोड़ रुपये से अधिक के 84,400 लग्जरी घरों की बिक्री हुई है। रिपोर्ट में देश के आठ मेट्रो शहरों जैसे दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में लग्जरी घरों की डिमांड बताई गई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...