14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedनवाजुद्दीन सिद्दीकी की नौकरानी ने हाथ जोड़ मांगी माफी, बोली- दबाव में...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नौकरानी ने हाथ जोड़ मांगी माफी, बोली- दबाव में लगाए थे आरोप

Published on

कुछ दिन पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हाउस हेल्प का एक वीडियो सामने आया था जहां उन्होंने आरोप लगाए थे कि एक्टर ने उन्हें दुबई में अकेला छोड़ दिया है। हाउस हेल्प सपना रॉबिन ने कहा था कि उनके पास खाने पीने के लिए भी कुछ नहीं है। फिर इसके बाद नवाजुद्दीन की वाइफ आलिया के वकील भी लगातार हाउस हेल्प को लेकर ट्वीस कर रहे हैं। इन सब विवादों के बीच सपना रॉबिन का नया वीडियो सामने आया है जहां उन्होंने कहा कि है जो हुआ वो सही नहीं था। एक्टर बहुत अच्छे हैं। वह माफी मांगती हैं। साथ ही उन्होंने अपने सभी आरोपों को वापस ले लिया है।

नवाजुद्दीन की हाउस हेल्प ने अब नए वीडियो में कहा है कि मैं नवाज सर से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। वैसे तो मैं माफी के लायक नहीं हूं। मैंने जो भी किया वो किसी के दबाव में आकर किया। मैं नहीं चाहती आपके साथ कुछ गलत हो। आप बहुत अच्छे इंसान हैं। जो भी हुआ उसके लिए माफी मागंती हूं। सोशल मीडिया पर जो भी वीडियो आपने देखा वो एकदम गलत था। जो अनुप भैया से बात हुई। फिर मैडम ने आप पर जो आरोप लगाए वो झूठा केस है। मैं तो आपसे यही कहती हूं कि आप वापस घर लौट आए।

बता दें इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया जिनका मामला कोर्ट पहुंचा हुआ है। उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग सपना को धमका रहे हैं। वो उन्हें कह रहे हैं कि सब पैसा और काम देंगे लेकिन एक्टर के खिलाफ कुछ नहीं कहना है। उन्होंने ट्वीट में ये भी दावा किया था कि एक्टर के सेक्रेटरी अनुप सपना को धमका रहे हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नौकरानी ने रोते हुए कही थी ये बात
बता दें कुछ दिन पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नौकरानी ने रोते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जहां वह कहती हैं कि नवाज ने उन्हें दुबई में अकेला छोड़ दिया। यहां खाने पीने का भी जुगाड़ नहीं। मेरे पास एक भी पैसा नहीं है। मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे यहां से निकालो और मेरी सैलरी फाइनल कर दो। मुझे मेरे घर इंडिया वापस जाना है। मुझे टिकट के पैसे दे दीजिए और सैलरी भी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी वाइफ का झगड़ा कोर्ट पहुंचा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया सिद्दीकी ने भी एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ससुरालवालों पर शोषण और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। वहीं आलिया की सास ने भी उन पर कई आरोप लगाए और पुलिस में केस दर्ज करवाया।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...