8.4 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedTRAI के मैंडेट के बाद नए रिचार्ज हुए लॉन्च, कंपनियों ने बंद...

TRAI के मैंडेट के बाद नए रिचार्ज हुए लॉन्च, कंपनियों ने बंद किए ‘वैल्यू प्लान्स’

Published on

नई दिल्ली,

TRAI के मैंडेट के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं. हालांकि, ये प्लान्स किसी भी रूप में सस्ते नहीं लग रहे हैं. बल्कि कंपनी ने अपनी बेसिक सर्विसेस को ही महंगा कर दिया है. ब्रांड ने या तो अपने सबसे सस्ते वैल्यू प्लान्स को बंद कर दिया है या फिर उन्हें रिवाइज कर दिया है.

ट्राई ने मैंडेट जारी कर टेलीकॉम कंपनियों से सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान लॉन्च करने के लिए कहा था. अथॉरिटी ने माना था कि बहुत से यूजर्स सिर्फ कॉलिंग और SMS की सर्विस इस्तेमाल करते हैं. उन्हें डेटा की जरूरत नहीं है फिर भी टेलीकॉम कंपनियां उन्हें डेटा बेच रही हैं.

सिर्फ कॉलिंग और SMS वाला प्लान हुआ लॉन्च
ऐसे में ट्राई ने कंपनियों से कहा था कि उन्हें ऐसे प्लान लॉन्च करने चाहिए, जो सिर्फ कॉलिंग और SMS के साथ आते हों. सभी कंपनियों ने इस तरह के प्लान्स तो लॉन्च किए हैं, लेकिन वो बहुत ज्यादा किफायती नहीं लग रहे हैं. टेलीकॉम कंपनियां पहले भी ऐसे प्लान्स ऑफर करती थी, जिसमें मामूली डेटा मिलता था.

ट्राई के निर्देश के बाद कंपनियों ने उन प्लान्स को रिमूव कर दिया है और नए प्लान्स को लॉन्च कर दिया है. नए प्लान्स पुराने के मुकाबले कुछ रुपये ही सस्ते हैं, लेकिन उसमें डेटा नहीं मिलता है. जैसे Airtel 509 रुपये में 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और 6GB डेटा ऑफर करता था.

अब इसकी जगह कंपनी ने दो नए प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिसमें से एक 469 रुपये का है (पहले ये प्लान 499 रुपये का था, जिसे एयरटेल ने सस्ता कर दिया है). इस प्लान में आपको सिर्फ कॉलिंग और SMS मिलते हैं. वहीं 548 रुपये में आपको इन सभी बेनिफिट्स के साथ 7GB डेटा भी मिलेगा.

इस तरह से जियो ने अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो से वैल्यू प्लान्स को रिमूव कर दिया है और उनकी जगह नए प्लान्स को जोड़ दिया है. ये प्लान्स मामूली अंतर के साथ आते हैं और कंज्यूमर्स को बहुत ज्यादा वैल्यू प्रदान नहीं करते हैं. कंपनियों ने ट्राई के निर्देश को पूरा करने के लिए अपने बेस प्लान्स की कीमत को बढ़ा दिया है.

वहीं ट्राई ने इस पूरे मामले पर ट्विट किया है. अथॉरिटी ने कहा है कि उनके नजर में आया है कि कुछ कंपनियों ने वॉयस और SMS प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं. लॉन्च के सात दिनों के अंदर कंपनियों को इसकी जानकारी देनी होती है. हाल में लॉन्च हुए प्लान्स की समीक्षा ट्राई करेगी और देखेगी कि क्या वो मौजूदा नियमों के मुताबिक हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...