6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedआदिपुरुष पर नहीं नेगेटिव रिव्यू, आलोचना का असर... दूसरे दिन कमाई पहुंची...

आदिपुरुष पर नहीं नेगेटिव रिव्यू, आलोचना का असर… दूसरे दिन कमाई पहुंची 200 करोड़ पार

Published on

‘आदिपुरुष’ इस समय इंडिया की सबसे चर्चित फिल्म है. प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की ये फिल्म रामायण पर बेस्ड बताई गई है. VFX और एनिमेशन के सहारे स्क्रीन पर रामायण का अद्भुत संसार उतारने की कोशिश करती इस फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली. कई अनुमानों को धता बताते हुए फिल्म ने धमाकेदार कमाई की. हालांकि, अब मेकर्स ने भी जनता के बढ़ते विरोध को देखते हुए डायलॉग्स बदलने का फैसला किया है.

प्रभास की ‘आदिपुरुष’ इंडिया में ही 100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी. और 140 करोड़ रूपए के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के साथ इसने शाहरुख खान की ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया. ‘आदिपुरुष’ से प्रभास पहले इंडियन स्टार बन गए हैं, जिनकी तीन फिल्मों को पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग मिली है. मगर ‘आदिपुरुष’ को विवादों का सामना भी बहुत करना पड़ रहा है.

फिल्म के डायलॉग्स की भाषा पर लोगों को बहुत आपत्ति हो रही है और रामायण की ऑरिजिनल कहानी को बदलावों के साथ दिखाना भी दर्शकों को नहीं हजम हो रहा. इन दोनों ही बातों के लिए फिल्म की खूब आलोचना की जा रही है और इसे नेगेटिव रिव्यूज भी खूब मिले हैं. हालांकि इन चीजों का असर ‘आदिपुरुष’ की कमाई पर नजर नहीं आ रहा.

दूसरे दिन भी बरकरार रही रफ्तार
‘आदिपुरुष’ को पहले दिन ही हिंदी में 37.25 करोड़ रुपये, तेलुगू में 48 करोड़ रुपये और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 86.75 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग मिली थी. वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 140 करोड़ रुपये पहुंच गया.

शनिवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स आ गई हैं और आंकड़े बता रहे हैं कि ‘आदिपुरुष’ ने दूसरे दिन शुक्रवार जितना कलेक्शन नहीं किया है. हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर होल्ड बरकरार है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को फिल्म ने इंडिया में 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करने वाली फिल्मों का पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन थोड़ा कम कमाना, कोई हैरानी की बात नहीं है.

‘पठान’, RRR, KGF 2 जैसी फिल्मों की कमाई में भी यही ट्रेंड था. इसके साथ ही दो दिन में फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है. अब फिल्म का टोटल इंडिया कलेक्शन ऑलमोस्ट 152 करोड़ रुपये है. वर्ल्डवाइड फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन बड़े आराम से दो दिन में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. मेकर्स ने ऑफिशियली शेयर किया है कि ‘आदिपुरुष’ ने दूसरे दिन भी वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. दो दिन में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 240 करोड़ हो चुका है.

हिंदी वर्जन में जोरदार कमाई, तेलुगू में गिरा कलेक्शन
‘आदिपुरुष’ के हिंदी वर्जन ने शुक्रवार को 37.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि शनिवार को थोड़ी सी ग्रोथ के साथ फिल्म ने 38 करोड़ रुपये कमाए हैं. दो दिन में फिल्म का हिंदी कलेक्शन 75 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. हालांकि, फिल्म के तेलुगू वर्जन का कलेक्शन दूसरे दिन काफी कम हो गया. पहले दिन ‘आदिपुरुष’ तेलुगू ने 48 करोड़ रुपये कमाए थे. लेकिन शनिवार को तेलुगू वर्जन का कलेक्शन 25 करोड़ रुपये के करीब ही हुआ.

तेलुगू वर्जन में फिल्म की कमाई 45% से ज्यादा गिरी है जिसका असर ‘आदिपुरुष’ के टोटल इंडिया कलेक्शन पर नजर आ रहा है. लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि रविवार को प्रभास की फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग लगभग उसी लेवल पर है, जैसी शुक्रवार को थी. ‘आदिपुरुष’ का हिंदी वर्जन आज 40 करोड़ तक भी कमा सकता है. लेकिन तेलुगू वर्जन में फिल्म का आज जंप लेना बहुत जरूरी है, तभी वीकेंड में ‘आदिपुरुष’ का टोटल इंडिया कलेक्शन जबरदस्त हो पाएगा.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...