7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'नहीं कहा हिजाब या बुर्का पहनो,' राखी के बॉयफ्रेंड ने दी पाबंदी...

‘नहीं कहा हिजाब या बुर्का पहनो,’ राखी के बॉयफ्रेंड ने दी पाबंदी लगाने पर सफाई

Published on

ड्रामा क्वीन राखी सावंत बिजनेसमैन आदिल खान संग अपनी लव लाइफ को एंजॉय कर रही हैं. आदिल के प्यार में राखी काफी बदल गई हैं. राखी ने बॉयफ्रेंड की वजह से अपना पहनावा भी बदल लिया है. अब वे रिवीलिंग कपड़े पहनने से बच रही हैं. आदिल को राखी के ऐसे कपड़े पहनना पसंद नहीं था. अब आदिल ने राखी के कपड़ों पर ओब्जेक्शन करने पर रिएक्ट किया है.

आदिल ने राखी पर की रोक-टोक
मीडिया से बातचीत में आदिल ने सफाई दी और अपना पक्ष रखा. उन्होंने साफ कहा कि मैंने कभी राखी को बदलने के लिए फोर्स नहीं किया है. सिर्फ अपना पक्ष उनके सामने रखा. राखी खुद बदलना चाहती थीं और उन्हें ये बदलाव पसंद आ रहा है. सॉन्ग ‘तू मेरे दिल में रहने के लायक नहीं’ के लॉन्च पर आदिल ने अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया क्यों उन्होंने राखी को रिवीलिंग कपड़े पहनने से रोका.

आदिल खान ने दी सफाई
आदिल कहते हैं- कपड़े आपकी सुंदरता बढ़ाते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है. मैं मुस्लिम बैकग्राउंड से आता हूं, वे क्रिश्चियन बैकग्राउंड से हैं. ऐसा नहीं है अपना धर्म और सब कुछ छोड़कर मैं राखी के साथ इंडस्ट्री में आ गया हूं. मुझे अपनी फैमिली और अपने धर्म का भी ख्याल रखना है, जहां से मैं आता हूं. ऐसा नहीं है कि धर्म इन चीजों की इजाजत देता है. कपड़ों को लेकर काफी पाबंदियां हैं. पहले राखी के कपड़े इतने अच्छे नहीं रहते थे. वो ज्यादा रिवीलिंग होते थे. मैं राखी से ये नहीं कह रहा कि हिजाब या बुर्का पहनो. आदिल ने कहा- राखी को ऐसे कपड़े पहनने का मन था. मैंने कभी राखी को फोर्स नहीं किया, बस उन्हें समझाया है. वो खुद भी बदलना चाहती हैं. आप राखी से पूछ सकते हैं.

आदिल के लिए राखी की कुर्बानी
फिर राखी बोलीं- क्योंकि मैं आदिल के साथ रहना चाहती हूं. मैं चाहती हूं हमारी जोड़ी बनी रहे. मैं आदिल और उनके घरवालों का दिल नहीं दुखा सकती. तो क्यों ना मैं खुद चेंज हो जाऊं. कपड़ों से क्या फर्क पड़ता है. मैं वही राखी हूं. लोग भी मुझे इन कपड़ों में पसंद कर रहे हैं. लेकिन जब मैं शॉपिंग के लिए जाती हूं और शॉर्ट ड्रेस देखती हूं तो रो पड़ती हूं कि मैं तुझे पहन नहीं सकती. मैं कभी ड्रेस को तो कभी आदिल को देखती हूं. मैं ड्रेस को कहती हूं कि मैं तुझे पहनने लायक नहीं. मेरा दिल जलता है जब भी मैं किसी लड़की को छोटी ड्रेस में देखती हूं.

फैंस को पसंद राखी-आदिल की जोड़ी
रितेश से शादी टूटने के बाद राखी सावंत की जिंदगी में आदिल खान आए हैं. हैंडसम हंक आदिल संग राखी की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है. रिपोर्ट्स हैं कि राखी और आदिल बिग बॉस 16 का हिस्सा बन सकते हैं. शो में दोनों शादी कर सकते हैं. वैसे भी राखी तो बिग बॉस की परमानेंट गेस्ट हो चुकी हैं. अगर वे रियलिटी शो के 16वें सीजन में दिखती भी हैं तो लोगों को हैरानी नहीं होगी. क्यों सही कहा ना?

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...