12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorized7 लाख तक टैक्‍स नहीं, फ‍िर 3-6 लाख पर 5% टैक्‍स? दूर...

7 लाख तक टैक्‍स नहीं, फ‍िर 3-6 लाख पर 5% टैक्‍स? दूर कीज‍िए कंफ्यूजन

Published on

नई दिल्ली

व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में पर्सनल इनकम टैक्‍स से जुड़ी पांच घोषणाएं कीं। ये सब New Tax Regime के ल‍िए हैं। पहले इन पांच घोषणाओं को जान‍िए:

1. New tax regime के तहत छूट की सीमा सात लाख कर दी गई है। यान‍ि सात लाख रुपए तक कमाने वाले को आयकर देने की जरूरत नहीं है।

2. New tax regime में टैक्‍स स्‍ट्रक्‍चर में बदलाव क‍िया गया। स्‍लैब पांच कर द‍िए गए। और, टैक्‍स छूट की सीमा तीन लाख रुपए कर दी गई।

3. New tax regime में नौकरीपेशा लोागें को 50 हजार रुपए और पेंशनभोग‍ियों (फैम‍िली पेंशनर्स सह‍ित) को 15000 रुपए तक का स्‍टैंडर्ड ड‍िडक्‍शन।

4. New tax regime में अध‍िकतम सरचार्ज को 37 से घटा कर 25 फीसदी कर द‍िया गया। यह दो करोड़ रुपए से अध‍िक आय वालों के ल‍िए क‍िया गया है। इस कटौती से इनकम टैक्‍स की अध‍िकतम दर 42.74 प्रत‍िशत से 39 प्रत‍िशत हो जाएगी।

5. नौकरीपेशा लोगों को र‍िटायरमेंट के वक्‍त जमा छुट्ट‍ियों के बदले जो पैसा म‍िलता है उस रकम पर टैक्‍स छूट की सीमा तीन लाख रुपए से 25 लाख रुपए कर दी गई है। यह फायदा सरकारी नौकरी से र‍िटायर होने वालों को नहीं मिलेगा।

7 लाख तक टैक्‍स नहीं, फ‍िर 3-6 लाख पर 5% टैक्‍स क्यों?
सात लाख तक टैक्‍स नहीं, फ‍िर पांच स्‍लैब की घोषणा के चलते बहुत से लोग कंफ्यूज हो रहे हैं। तो समझ लीज‍िए क‍ि सात लाख तक अगर आमदनी है तो आपको टैक्‍स नहीं देना है। पर, जैसे ही आमदनी सात लाख एक रुपया भी हो जाता है तो आप स्‍लैब के दायरे में आएंगे और स्‍लैब के ह‍िसाब से टैक्‍स बनेगा।

सात लाख तक की आय पर पुरानी टैक्‍स व्‍यवस्‍था में भी शून्‍य टैक्‍स है
पुरानी व्‍यवस्‍था में पांच लाख तक की आय पर टैक्‍स नहीं लगता। फ‍िर आयकर अध‍िन‍ियम की धारा 80 (सी) के तहत 1.50 लाख रुपए की छूट म‍िलती है और 50 हजार रुपए स्‍टैंडर्ड ड‍िडक्‍शन को म‍िला दें तो सात लाख रुपए तक की आय टैक्‍स-फ्री हो जाती है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...