4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedआरोपी नहीं पीड़ित हैं नोरा, महाठग ने दिया धोखा, सामने आई सच्चाई

आरोपी नहीं पीड़ित हैं नोरा, महाठग ने दिया धोखा, सामने आई सच्चाई

Published on

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही से गुरुवार को कई घंटों की पूछताछ हुई है. उस पूछताछ के बाद से ऐसे कयास लग रहे हैं कि नोरा भी सुकेश चंद्रशेखर की ठगी में शामिल थीं. उनकी तरफ से सबकुछ जानते हुए भी महंगे गिफ्त लिए गए थे. लेकिन अब आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है. साफ कर दिया गया है कि इस मामले में नोरा फतेही कोई आरोपी नहीं हैं, बल्कि वे खुद पीड़ित हैं, उन्हें फंसाया गया है. ये दावा नोरा की PR टीम ने किया है.

EOW के एक अधिकारी ने कहा है कि नोरा को सुकेश और उसके जुर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जब उन्हें इस बात का अहसास हुआ, उन्होंने तुरंत हमसे संपर्क किया. नोरा के बयानों के आधार पर ही इस मामले में आगे की जांच की जा रही है. जांच अभी भी जारी है और सभी बयानों और सबूतों के आधार पर कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा. आगे बयान में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि नोरा जांच एजेंसी का पूरा सहयोग कर रही हैं. उन्होंने EOW के दफ्तर में भी करीब 6 घंटे बिताएं हैं, सभी सबूत सामने रखे हैं.

अब EOW के एक अधिकारी का ये बयान मायने रखता है क्योंकि अभी तक ऐसा माना जा रहा था कि इस मामले में दोनों जैकलीन और नोरा, सुकेश चंद्रशेखर के साथ मिली हुई थीं. जैकलीन को लेकर जरूर कुछ सबूत भी मिले हैं, लेकिन नोरा के साथ ऐसा नहीं है. उनकी तरफ से पूरा सहयोग भी दिया जा रहा है और वे खुद आगे से तमाम सबूत पेश कर रही हैं. वैसे महंगे गिफ्ट्स वाले विवाद को लेकर भी अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की है.

नोरा के जीजा को सुकेश ने गिफ्ट की थी 65 लाख की BMW कार
नोरा को सुकेश की तरफ से BMW ऑफर जरूर की गई थी, लेकिन एक्ट्रेस ने उसे लेने से मना कर दिया. नोरा को उस डीलिंग पर शक था और जब सुकेश ने लगातार उन्हें कॉल करने का प्रयास किया तो उसका नंबर ब्लॉक भी किया गया. ऐसे में नोरा पूरे समय नियमों का सख्ती से पालन कर रही थीं. पूछताछ के दौरान नोरा फतेही ने EOW के अफसरों के सवालों के जवाब दिए, बताया कि कैसे महाठग के संपर्क में आईं. नोरा ने सबसे पहले तोहफे के बारे में बताया जो उन्हें इवेंट के बदले में मिला था. नोरा ने कहा कि इवेंट अच्छे से हुआ, लीना (सुकेश की पत्नी) मुझसे मिली और मुझे गुच्ची का बैग और आईफोन दिया. लीना ने कहा कि मेरे पति आपके बड़े प्रशंसक हैं, वो अभी आपसे मिल नहीं सकते लेकिन फोन पर बात कर सकते हैं. लीना ने सुकेश को लाउड स्पीकर पर रखा, सुकेश ने कहा- मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. उसके बाद लीना ने बताया कि वो टोकन के रूप में एक नई BMW का देने वाला है.

नोरा ने आगे बयान देते हुए कहा ‘मेरे पास बाद में एक फोन आया, फोन करने वाले ने खुद को शेखर बताया, मैंने आगे की डील के लिए अपने रिश्तेदार का नंबर शेखर को भेज दिया.’ नोरा फतेही ने उस BMW कार के बारे में बताया, जिसके बारे में EOW जानना चाहती थी.

नोरा ने बताया ‘मैंने अपने रिश्तेदार बॉबी से कहा कि शेखर को बता दे कि मुझे BMW की जरूरत नहीं है. मेरे पास BMW है. बॉबी ने शेखर को बताया कि नोरा फतेही को BMW नहीं चाहिए. शेखर ने कहा- ठीक है और फिर बॉबी को BMW का ऑफर दिया. बाद में किसी दूसरी डील के तहत टोकन में BMW ली गई, नई 5 सीरिज की BMW जो बॉबी के नाम पर रजिस्टर्ड है. नोरा के बयान से साफ है कि BMW नोरा ने नहीं ली थी, वहीं उनकी जो बात भी सुकेश से हुई थी, उसका स्क्रीनशॉट जांच एजेंसी को दे दिया गया है.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...