10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअब अजय की ‘थैंक गॉड’ निशाने पर, फिल्म के खिलाफ चला बायकॉट...

अब अजय की ‘थैंक गॉड’ निशाने पर, फिल्म के खिलाफ चला बायकॉट ट्रेंड

Published on

फिल्म ‘थैंक गॉड‘ का ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज किया गया। इस फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिका है। ट्रेलर के साथ ही अजय देवगन का लुक भी रिवील किया गया। फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे इंद्र कुमार ने निर्देशित किया है। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्सीडेंट हो जाता है जिसके बाद उनके कर्मों का हिसाब-किताब चित्रगुप्त के दरबार में होता है। अजय देवगन पर्दे पर चित्रगुप्त की भूमिका करते दिखेंगे। इन दिनों जब लगभग हर फिल्म के खिलाफ बायकॉट ट्रेंड देखा जा रहा है तो अजय देवगन की ‘थैंक गॉड‘ भी इससे अछूती नहीं है।

बॉलीवुड फिल्मों के खिलाफ चल रहा ट्रेंड
सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकॉट की मांग की जा रही है। यूजर्स ने कहा कि चित्रगुप्त और हिंदू देवी देवताओं का जिस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है वह उसका विरोध करते हैं। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि अब तो पूरे बॉलीवुड का ही बायकॉट करने का समय आ गया है।

एक यूजर ने कहा, ‘क्या बॉलीवुड के लिए हिंदू देवता मजाक, अश्लीलता के लिए हैं? थैंक गॉड में अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त बने हैं जिनके पीछे कम कपड़े पहने लड़कियां हैं। वह वासना, घटिया जोक्स पर चर्चा कर रहे हैं। क्या हिंदू देव मसखरे होते हैं? ‘एक यूजर लिखते हैं, ‘कब तक हम ऐसे घटिया अभिनय व मनोरंजन का हिस्सा बनते रहेंगे?‘ एक ने कहा, ‘हिंदू के नाम और हिंदू भगवान के नाम पर अश्लीलता, नग्नता, मजाक और उनके बारे में गलत तथ्य दिखाना बंद करे।‘

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...