9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedअब आसानी से होंगी विदेशी यात्राएं, विदेश मंत्री ने की ये घोषणा,...

अब आसानी से होंगी विदेशी यात्राएं, विदेश मंत्री ने की ये घोषणा, मिलेंगे ई-पासपोर्ट

Published on

नई दिल्ली

अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल विदेश यात्रा के लिए वीजा से पहले पासपोर्ट जरूरी होता है। हर देश का अलग-अलग पासपोर्ट होता है। अब लोगों की विदेश यात्रा आसानी से होगी। दरअसल विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नागरिकों को अब नए और अपग्रेड किए हुए ई-पासपोर्ट मिलेंगे। भारत जल्द ही पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (पीएसपी-वर्जन 2.0) का दूसरा चरण शुरू करने जा रहा है। इसमें नए और अपग्रेडेड ई-पासपोर्ट शामिल हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे लोग आसानी और अपग्रेडेड आधार पर पासपोर्ट बनवा सकेंगे और विदेश जाने की योजना को पूरा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर, विश्वसनीय, सुलभ और पारदर्शी तरीके से पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराएं। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद भी ली जाएगी।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पासपोर्ट दिवस के मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री के ईज ऑफ लाइफ मंत्र को आगे बढ़ाते हुए हम डिजिटल इको सिस्टम को और बेहतर बना रहे हैं। इसके तहत ई-पासपोर्ट सेवाएं, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से संचालित सेवा वितरण, चिप इनेबल्ड पासपोर्ट का उपयोग करके लोग आसानी से विदेश यात्रा कर पाएंगे। इस तकनीक से डेटा की सुरक्षा भी पुख्ता होगी।

ये होगा फायदा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि नई पहल का उद्देश्य यह है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत पारपोर्ट सेवाएं प्रदान की जाएं। यह मौजूदा प्रक्रिया को और भी आसान बनाने वाला होगा। पासपोर्ट तैयार करने के लिए विभिन्न विंडोज को एक ही जगह से संचालित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में हम और बेहतर तकनीक का प्रयोग करेंगे।

क्या है ई-पासपोर्ट सेवा 2.0
ई-पासपोर्ट सेवा 2.0 के तहत लेटेस्ट बायोमीट्रिक्स टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस डाटा एनालिसिस, चैट बॉट, लैंग्वेज प्रीफरेंस के साथ ही क्लाउड कंप्यूटिंग का प्रयोग किया जाएगा। इससे पासपोर्ट बनवाने में आसानी होगी और यह डाटा को भी बेहतर सुरक्षा देगा। ई पासपोर्ट सेवा का सॉफ्टवेयर आईआईटी कानपुर और एनआईसी द्वारा डेवलप किया गया है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...