15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedअब शेयर बाजार पर बोले PM मोदी, 'जिस दिन चुनाव के नतीजे...

अब शेयर बाजार पर बोले PM मोदी, ‘जिस दिन चुनाव के नतीजे आएंगे, थक जाएंगे…’

Published on

नई दिल्ली,

देश में लोकसभा चुनाव शुरू होने के बाद से भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. कभी बाजार सरपट भागता नजर आता है, तो पल में ये बिखरा दिखाई देता है. Stock Market में जारी उथल-पुथल के बीच बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव नतीजों के आने के बाद बाजार में जोरदार तेजी का अनुमान जाहिर किया था और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि 4 जून को जब चुनाव नतीजे आ जाएगे, तो उसके बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिलेगा.

‘शेयर ऑपरेट करने वाले थक जाएंगे…’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में शेयर बाजार को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि देश में जारी लोकसभा चनावों के परिणाम 4 जून 2024 को आएंगे और इन नतीजों के आने के बाद भारतीय शेयर बाजार अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा. पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ‘आप देखना कि चुनाव के नतीजे आने के बाद पूरे हफ्ते इस कदर ट्रेडिंग होगी कि उसे ऑपरेट करने (प्रोग्रामिंग) वाले थक जाएंगे.’ उन्होंने एक दशक का रिकॉर्ड सामने रखते हुए कहा कि बीते 10 सालों में बाजार ने 25,000 से 75,000 का सफर तय किया है.

Stock Market से इकोनॉमी को सपोर्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने टीवी चैनल को दिए इस इंटरव्यू में सरकारी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी की उम्मीद भी जाहिर की. प्रधानमंत्री के मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयर आजकल दौड़ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स जितना अधिक शेयर बाजारों में निवेश करेंगो, उतना ही अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को मजबूत करने के लिए सबसे ज्यादा आर्थिक सुधार किए हैं और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने वाली आर्थिक नीतियां लागू की हैं. इसका असर भी साफ दिखाई दिया है.

रिस्क लेने की क्षमता होनी चाहिए..
मैं चाहता हूं कि नागरिकों में रिस्ट टेकिंग कैपेसिटी या जोखिम उठाने की क्षमता बढ़नी चाहिए. ऐसा सोचकर जीने से कोई बात नहीं बनती, कि क्या होगा और क्या करूंगा? पहले पीएसयू शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिलती थी, लेकिन आज ये उछाल मार रहे हैं. विपक्ष HAL को लेकर तमाम बातें करता था, लेकिन आज हालात इतने बदले हैं कि चौथी तिमाही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने रिकॉर्ड प्रॉफिट 4000 करोड़ रुपये दर्ज किया है.

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा था?
Pm Modi से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच कहा था कि स्टॉक मार्केट में गिरावट या उतार-चढ़ाव को लोकसभा चुनावों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. इसके पीछे उन्होंने तमाम तरह की अफवाहों को कारण बताया था. इसके साथ ही गृह मंत्री ने भी कहा था कि 4 जून 2024 के बाद स्टॉक मार्केट में तेजी आने वाली है.

अमित शाह ने बाजार में तेजी का अनुमान लगाते हुए इसके पीछे की वजह भी बताई थी. उन्होंने कहा था कि जब भी देश में स्थिर सरकार आती है, तो बाजार में उछाल आता है और हमारी सीटें 400 के पार जाने वाली हैं, फिर मोदी सरकार आएगी और साथ ही मार्केट में तेजी भी देखने को मिलेगा. हमेशा ऐसा ही हुआ है.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...